{"_id":"60266b0c8ebc3ee8ec794be9","slug":"cm-yogi-minister-anil-rajbhar-comment-on-priyanka-gandhi-sangam-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी के संगम स्नान पर योगी के मंत्री का तंज, बोले- जो मंदिरों में नहीं रखते थे कदम, आज लगा रहे श्रद्धा की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी के संगम स्नान पर योगी के मंत्री का तंज, बोले- जो मंदिरों में नहीं रखते थे कदम, आज लगा रहे श्रद्धा की डुबकी
Fri, 12 Feb 2021 05:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
बाएं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) व दाएं अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
चीन के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने निंदा करते हुए कहा कि आसमान को देखकर थूकने वालों का हश्र बहुत बुरा होता है। उन्होंने कहा कि राहुल इसके लिए माफी मांगे। देश सर्वोपरि है। देश के मामले में सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
गोरखपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में अनिल राजभर ने कहा कि देश के मुखिया के बारे में इस तरह के बयान के लिए देश के लोग राहुल को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता सब सुन और देख रही है। आज पूरी दुनिया चीन के साथ विवाद को सुझालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख रही है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने सदन में बयान देकर स्पष्ट कर दिया कि भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता। इसके बाद भी इस तरह का बयान देना संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। राहुल इसके लिए पीएम और पूरे देश की जनता से माफी मांगे।
विज्ञापन
प्रयागराज में संगम में प्रियंका गांधी के डुबकी लगाने को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने बदलते भारत की तस्वीर बताया। उन्होंने कहा कि जो मंदिरों में कदम नहीं रखते थे, आज श्रद्धा की डुबकी लगाते और मंदिरों में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।