फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi meeting with officials regarding preparations for Prime Minister Modi program

पीएम मोदी का स्वागत: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, यातायात की बेहतर व्यवस्था के लिए दूसरे जिलों से मंगा लें पुलिस

Sat, 04 Dec 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 02:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अब तक की गई तैयारियों के अलावा सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था से भी अवगत कराया गया।

विज्ञापन
CM yogi meeting with officials regarding preparations for Prime Minister Modi program
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि खाद कारखाना मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग एवं वाहन आएंगे। इस दौरान शहर के यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए अधिक संख्या में जवानों की जरूरत होगी। ऐसे में दूसरे जिलों से भी पुलिस बुला लें, जिससे किसी को परेशानी न होने पाए।

विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक में उक्त निर्देश दिया। कहा कि खाद कारखाना परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने खाद कारखाना परिसर में बनाए जा रहे तीनों मंचों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


एयरपोर्ट, खाद कारखाना परिसर में बने हेलीपैड एवं मंच पर कौन-कौन प्रधानमंत्री का स्वागत करेगा, यह सूची बनाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अब तक की गई तैयारियों के अलावा सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था से भी अवगत कराया गया। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

तेज किया जाए टीकाकरण

मुख्यमंत्री ने कोरोना रोधी टीकाकरण के प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीकाकरण का काम तेजी से किया जाए, जिससे जल्द से जल्द सभी को टीका लग जाए। मुख्यमंत्री ने शहर में यातायात व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की। कहा कि चौराहों के चौड़ीकरण, सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने का काम भी तेज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed