फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi laid the foundation stone of Nanaji Deshmukh Park in Gorakhpur.

Gorakhpur News: सीएम योगी ने नानाजी देशमुख पार्क का शिलान्यास किया, आदमकम प्रतिमा भी होगी स्थापित

Sun, 12 Jan 2025 03:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

इस पार्क का निर्माण 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा और बन जाने के बाद इसमें नानाजी देशमुख की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। पार्क शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसके प्रस्तावित मॉडल की थ्री डी गैलरी का भी अवलोकन किया।

विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone of Nanaji Deshmukh Park in Gorakhpur.
लोकार्पण करते सीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी में नगर निगम द्वारा 172 लाख रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे भारत रत्न नानाजी देशमुख पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्क का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया।

विज्ञापन


इस पार्क का निर्माण 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा और बन जाने के बाद इसमें नानाजी देशमुख की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। पार्क शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसके प्रस्तावित मॉडल की थ्री डी गैलरी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश , भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद आरती सिंह, धर्मदेव चौहान, ऋषि मोहन वर्मा, पवन त्रिपाठी, रंजुला रावत, पवन सिंह, अजय ओझा, जयंत निषाद, श्रवण पटेल सहित प्रशासन, नगर निगम, जीडीए और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed