फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi jokingly asked momos seller MP ravi kishan in gorakhpur

VIDEO: सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में मोमोज वाले से पूछा, क्या सांसद ने किया पेमेंट? लगे हंसी के ठहाके

Thu, 21 Dec 2023 05:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Dec 2023 05:44 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के समीप आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम शामिल हुए थे। उनके साथ सीएम योगी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
CM Yogi jokingly asked momos seller MP ravi kishan in gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। कई कार्यक्रमों में उनके साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद रहें। सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन साथ में रहते हैं तो अक्सर माहौल हंसनुमा बना रहता है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। उन्होंने एक दुकानदार से पूछा कि मोमोज खाने के बाद रवि किशन ने पेमेंट किया कि नहीं...। इस सवाल पर वहां मौजूद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता हंसने लगे।
विज्ञापन


रवि किशन भी मुस्कुराते हुए दुकानदार से बोलते हैं कि बताओ भाई पैसे दिए कि नहीं, दुकानदार ने कहा कि हां दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के समीप आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम शामिल हुए थे। उनके साथ सीएम योगी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस बीच एक प्रोग्राम के दौरान सीएम योगी ने एक दुकानदार से पूछा कि इनमें (भाजपा नेताओं) से कोई तुम्हारी दुकान पर आया था, जिसपर दुकानदार ने सांसद रवि किशन का नाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed