फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inspected office built in Ranidiha area Gorakhpur

UP News: सीएम योगी ने रानीडीहा क्षेत्र में बने कार्यालय का किया निरीक्षण, आज होगा लोकार्पण

Fri, 10 Jun 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 10:57 AM IST
सार

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi inspected office built in Ranidiha area Gorakhpur
नए कार्यालय का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है। गरीबों का उत्थान प्राथमिकता है। इसी लिहाज से शुक्रवार को गरीब जनकल्याण मेला भी लगाया जा रहा है।  यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को रानीडीहा क्षेत्र में बने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के निरीक्षण किया। साथ ही गरीब जनकल्याण मेला की तैयारियों की जानकारी ली। क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण शुक्रवार को होगा। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह गोरखपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ आए मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कार्यालय को देखा और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भवन निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यालय के सामने ही गरीब जनकल्याण मेला लग रहा है। इसमें गोरखपुर और आसपास के जिलों के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। इन लाभार्थियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की 13 योजनाओं का लाभ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ कार्यालयों का लोकार्पण

शुक्रवार को गोरखपुर के अलावा प्रदेश के सात अन्य जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण होगा। इसमें बागपत, अलीगढ़, रायबरेली, जौनपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या का नाम शामिल है।  



गोरखपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस जाएंगे नड्डा
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 9:50 गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट पर ढोल, नगाड़े के साथ सांस्कृतिक टोली व भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से सर्किट हाउस जाएंगे, जहां भाजपा की जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी अभिवादन करेंगे। सुबह 11 बजे वह नए क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed