फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inspected encephalitis ward of BRD Gorakhpur

गोरखपुर दौरा: सीएम योगी ने बीआरडी के इंसेफेलाइटिस वार्ड का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछा- कैसे हो

Tue, 25 May 2021 09:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 May 2021 09:11 PM IST
सार

सीएम योगी ने बीआरडी के इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण कर ली जानकारी, परिजनों से पूछा- मिल रही है व्यवस्था ठीक

विज्ञापन
CM Yogi inspected encephalitis ward of BRD Gorakhpur
इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एम्स और जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 100 बेड इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। वह इंसेफेलाइटिस वार्ड के आईसीयू और हाई डिपेंडेंसी यूनिट में पहुंचकर अभिभावक की भूमिका में बच्चों से दुलार करते हुए उनके तबीयत के बारें में पूछा। बच्चों की हां पर वह परिजनों से सवाल किए कोई दिक्कत तो नहीं। दवाई और भोजन समय से मिल रहा है ना। इस पर परिजनों की हां हुई तो वह संतुष्ट दिखाई दिए।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस वार्ड में पहुंचते ही वह सबसे पहले 42 बेड के बने आईसीयू वार्ड में गए। जहां पर मौजूदा समय में 21 मासूम बच्चों का इलाज चल रहा है। आईसीयू वार्ड में वेंटिलेंटर पर भर्ती बस्ती की अंशिका और देवरिया की सना को देखकर वह भावुक हो गए। करीब एक मिनट तक दोनों मासूमों को एक टक निहारते रहे। डॉक्टर और स्टाफ कर्मियों को निर्देशित किया आईसीयू की बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए। इन्हें कोई भी परेशानी न हो। इनका इलाज बेहद सावधानी और गंभीरता से होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह 37 बेड वाले हाई डिपेंडेंसी यूनिट पहुंचे, जहां पर 16 बच्चे भर्ती हैं। यहां भर्ती सिसवा, महराजगंज की छह साल की मासूम सौम्या रौनियार को उन्होंने बड़े प्रेम दुलारते हुए तबीयत के बारें में पूछा। इससे पहले उसने उन्हें प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने उससे पूछा, कैसी हो, क्या हुआ है, अब कोई परेशानी तो नहीं? इस पर सौम्या बोली कि अब ठीक हो रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इन मरीजों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री

सौम्या के पिता द्वारिकानाथ ने बताया कि बेटी को गुलेन बारी सिंड्रोम नाम की बीमारी है। इस पर सीएम ने उनसे पूछा कि दवा और भोजन मिल रहा है न। बताया कि सब कुछ समय पर मिलता है। इसके बाद मुख्यमंत्री बस्ती के सल्टौआ की रहने वाली आठ साल की रिया शर्मा से तबीयत के बारें में पूछा। बच्ची ने बताया कि सांप काट लिया था। अब ठीक हूं।

इसके बाद वह मेरठ की कुलसुम (6), गोरखपुर के अर्पण (2) के बारें में उनके माता पिता से जानकारी ली। कुलसुम की मां ने बताया कि बेटी जेई-एईएस से पीड़ित है। जबकि अर्पण के पिता ने बताया की बेटे को नेक्रोटिक (किडनी की बीमारी) की बीमारी है।

सीएम ने कहा कि बच्चों का अच्छे से इलाज होगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस पर बच्चों के माता पिता बेहद खुश नजर आएं। इस दौरान सांसद रवि किशन, नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल, चौरी-चौरा विधायक संगीता यादव, बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed