सीएम योगी ने गोरखपुर को दिया 215 करोड़ की बिजली परियोजना का तोहफा, बोले- 'सकारात्मक सोच से काम कर रही सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने शनिवार को गोरखपुर की बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 215.77 करोड़ की परियोजनाओं का लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 19.78 करोड़ की लागत से छह कार्यों का लोकार्पण तथा 94.75 करोड़ के सात कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा 108.52 करोड़ की चार परियोजनाओं की घोषणा की गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ढीले तारों एवं जर्जर पोलों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। इससे बांस बल्ली एवं जर्जर तारों की समस्या से स्थायी छुटकारा मिलेगा। सरकार का ध्यान सभी के प्रति है और आम जन को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के सांसद-विधायक से बात कर क्षेत्र के विकास की जानकारी ली। दिवाली के पहले विकास कार्यों के इस सौगात के लिए जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से बिजली व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन होगा तथा लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी ।
प्रदेश में 3.50 लाख नौजवानों को नौकरी दी गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के माध्यम से परिवर्तन लाया जा सकता है, जो साफ दिख रहा है। प्रदेश में साढ़े तीन लाख नौजवानों को नौकरी दी गई। प्रदेश के भीतर हर क्षेत्र में निवेश हो रहा है जिससे रोजगार एवं विकास संभावनाएं बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी प्रदेश में कार्य बंद नहीं रहा। कोरोना काल में भी अनवरत विद्युत आपूर्ति कराई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी के साथ परिवर्तन दिख रहा है। इसी क्रम में लोकार्पण/शिलान्यास के कार्य आयोजित किए गए। सभी काम समय से गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे।
प्रदेश में सात एयरपोर्ट सक्रिय, सड़कों का बिछा रहे जाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस- वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस- वे के निर्माण कार्यों के साथ ही गंगा एक्सप्रेस- वे प्रस्तावित हैं। प्रदेश में सात एयरपोर्ट क्रियाशील हैं।
एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट भी प्रदेश में ही बन रहा है। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ा जा रहा है। आमजन को परेशानी न हो तथा विकास का पहिया थमने न पाए इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं ताकि कार्य समय से शुरू हो सके।