फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurates Radha Madhav Wholesale Family Mart in Gorakhpur

Gorakhpur News: सीएम योगी ने राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का किया उद्घाटन, दी बधाई

Thu, 03 Oct 2024 06:38 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 06:38 PM IST
सार

गुरुवार शाम मुख्यमंत्री ने पहले फीता काटकर और प्रतिष्ठान में नियत पूजन स्थल पर पुष्प अर्पण कर राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भूतल समेत प्रतिष्ठान के सभी चार तलों पर बनाए गए रिटेल काउंटरों अवलोकन और निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurates Radha Madhav Wholesale Family Mart in Gorakhpur
राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सिविल लाइंस क्षेत्र में राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और प्रतिष्ठान संचालकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यहां लोगों को उचित कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता के हर प्रकार के टेक्सटाइल उत्पाद उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


गुरुवार शाम मुख्यमंत्री ने पहले फीता काटकर और प्रतिष्ठान में नियत पूजन स्थल पर पुष्प अर्पण कर राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भूतल समेत प्रतिष्ठान के सभी चार तलों पर बनाए गए रिटेल काउंटरों अवलोकन और निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए प्रतिष्ठान के निदेशक देवीदयाल अग्रवाल ने उन्हें बताया कि इस रिटेल प्रतिष्ठान में हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए सभी प्रकार के वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला थोक दर पर उपलब्ध है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर व्यापार के लिए बेहतरीन माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया और कहा कि कारोबार बढ़ने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, राधा माधव होलसेल फैमिली मार्ट के निदेशक दीनदयाल अग्रवाल, सुपरिचित उद्यमी चंद्र प्रकाश अग्रवाल, श्याम जी गोयल, अशोक खेमका, राजकुमार खेतान, गीता प्रेस के उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी, राधेश्याम अग्रवाल, नवीन, निकुंज, हरि अग्रवाल, रचित अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed