{"_id":"5f81bc573c4e1a1c591cff54","slug":"cm-yogi-holds-virtual-meeting-regarding-assembly-by-election-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने की वर्चुअल बैठक, बोले- विपक्ष की सोच घटिया, इरादे खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने की वर्चुअल बैठक, बोले- विपक्ष की सोच घटिया, इरादे खतरनाक
Sat, 10 Oct 2020 07:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:21 PM IST
सार
- सीएम बोले, पिपराइच व मुंडेरा की तरह देवरिया में भी लगेंगी आधुनिक चीनी मिलें
- विधानसभा उपचुनाव : मंडल, सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। पहले देश को बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब व क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में हैं। इनके लिए अपना हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कोर्ट से फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें लगेंगी।
मुख्यमंत्री शनिवार को देवरिया सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव के मद्देनजर मंडल, सेक्टर और बूथ पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की पावन धरती देवरिया कभी ‘चीनी का कटोरा’ रही। यहां की अर्थव्यवस्था गन्ने पर आधारित थी, लेकिन पूर्व की सरकारों में मिलें बिक गईं। यहां की चीनी मिलों का मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें लगेंगी। मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 वर्ष तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहीं बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। विकास सिर्फ इनके नारों और भाषणों तक सीमित रहा। कहा कि विकास की शुरुआत छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। इससे पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे विपक्षी दल हताश हैं।

हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता: स्वतंत्र देव सिंह
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क करें।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने स्वागत व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आभार जताया। बैठक में मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान, प्रांतीय मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही, रतनपाल सिंह, संजय सिंह सैंथवार, रमेश सिंह, अजय कुमार दुबे, प्रमोद शाही, अजय शाही, हेमंत मिश्रा, रामाज्ञा चौहान, निर्मला गौतम, अंबिकेश पांडेय, सतेंद्र मणि, राजन यादव, तेजबहादुर पाल, संजय पांडेय, जितेंद्र सिंह, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।