फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Gorakhpur 758 Crore Projects Launch SP Congress Attack in Gorakhpur

UP: सीएम योगी बोले- सपा-कांग्रेस में विकास ठप था, अपमानित होते थे हिंदू; 758 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Sun, 12 Jul 2026 10:34 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 12 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

सीएम योगी ने 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कों का लोकार्पण, सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
CM Yogi Gorakhpur 758 Crore Projects Launch SP Congress Attack in Gorakhpur
फोरलेन सड़क का लोकार्पण करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भटहट-बांसस्थान फोरलेन सहित करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा में विकास कार्यों पर सपा और कांग्रेस को जमकर घेरा। कहा कि जब भी मौका मिला, कांग्रेस और सपा ने भारतीयों के मान-सम्मान पर कुठाराघात किया है। इनकी सरकारों में विकास के बजाय हिंदुओं का अपमान होता था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना हुआ है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब उसने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान श्रीराम को मिथक और काल्पनिक साबित करने का कुत्सित प्रयास किया। कांग्रेस और सपा जाति के नाम पर समाज को बांटने की साजिश रचकर विकास प्रक्रिया को बाधित करती हैं। इनसे आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

सीएम योगी ने 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कों का लोकार्पण, सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

समाज को जाति और वर्ग के नाम पर बांटने की साजिश विकास प्रक्रिया में बाधक बनती है। यही कार्य कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारें करती थीं इसलिए उनके शासन में विकास ठप रहे।

सीएम योगी ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक न कहने के एक कांग्रेस नेता के स्पष्टीकरण वाले बयान का उल्लेख करते हुए कहा, वास्तविकता यह है कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को मिथक और काल्पनिक बताया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शुरुआत से ही हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। भगवान सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बुलाया गया, तब भी कांग्रेस ने ही इसका विरोध किया था।
विज्ञापन

विरासत और विकास के विजन को पचा नहीं पा रहीं सपा-कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकारों ने भारत की आस्था को अपमानित किया है। उनकी सरकारों में दंगे होते थे, पर्व-त्योहार प्रतिबंधित किए जाते थे। कांवड़ यात्रा रोकी जाती थी। सीएम योगी ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन सरकार विरासत के संरक्षण और विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रही है तो इसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पचा नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed