{"_id":"62a2e0599c721b1734529955","slug":"cm-yogi-gave-strict-instructions-on-jume-ki-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जुमे की नमाज पर सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश, बोले- मस्जिदों के सामने हों कड़े सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जुमे की नमाज पर सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश, बोले- मस्जिदों के सामने हों कड़े सुरक्षा इंतजाम
Fri, 10 Jun 2022 11:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 AM IST
सार
दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे योगी गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर कक्ष में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला (सम्मेलन) की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कानपुर बवाल के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। सभी मस्जिदों के सामने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा सख्त की जाए। किसी को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे योगी गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर कक्ष में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला (सम्मेलन) की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एडीजी अखिल कुमार ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर बनाई गई कार्य योजना से सीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन