फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi gave chocolate to a 13 year old girl and enquired about her well being

Gorakhpur News: चॉकलेट देकर CM Yogi ने पूछा- 'बिटिया कैसी हो, इलाज में कोई कमी तो नहीं'

Sun, 04 Aug 2024 03:18 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

एईएस वार्ड में भर्ती महराजगंज जिला निवासी सुनैना से सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूछा- बिटिया किस कक्षा में और कहां पढ़ती हो..कैसी हो, इलाज में कोई दिक्कत या कमी तो नहीं..। सुनैना समेत वार्ड में भर्ती अन्य सभी मरीजों को फल की टाेकरी व चॉकलेट भी दिए तो सब भावुक हो गए।

विज्ञापन
CM Yogi gave chocolate to a 13 year old girl and enquired about her well being
बच्ची से जानकारी लेते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड वाले बाल रोग चिकित्सा संस्थान पहुंचकर वहां भर्ती बच्चों का हाल जाना। सीएम ने यहां मिल्क बैंक का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। एईएस वार्ड में भर्ती महराजगंज जिला निवासी सुनैना से उन्होंने पूछा- बिटिया किस कक्षा में और कहां पढ़ती हो..कैसी हो, इलाज में कोई दिक्कत या कमी तो नहीं..।

विज्ञापन


सुनैना समेत वार्ड में भर्ती अन्य सभी मरीजों को फल की टाेकरी व चॉकलेट भी दिए तो सब भावुक हो गए। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के बगल में ही अब बच्चों के लिए 500 बेड का बाल रोग चिकित्सा संस्थान संचालित है। मेडिकल कॉलेज का बाल रोग विभाग इसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद सीएम सीधे इसी वार्ड में पहुंचे। यहां कुशीनगर जिले के सुकरौली निवासी राजबीर (14 माह) पुत्र प्रद्युम्न मद्धेशिया को शनिवार को तेज बुखार के साथ झटके आने पर परिजनों ने भर्ती कराया है। बच्चा जन्म से सुन व बोल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वार्ड में 13 माह की सृजी पुत्री बृजभान गुप्ता निवासी नंदानगर कैंट गोरखपुर को भी बुखार के साथ झटका आने पर भर्ती कराया गया था। यहां 30 मई से एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) वार्ड में 13 साल की सुनैना भी भर्ती है। वह महराजगंज के सिसवा बाजार के उदयभान मिश्रा की बेटी है।

सुनैना के पास पहुंचकर सीएम ने दवा, डॉक्टरों के इलाज आदि के बारे में विस्तार से पूछताछ की। सीएम ने उससे कक्षा और स्कूल के साथ पढ़ाई की स्थिति की भी जानकारी ली। इलाज और दवाओं के संबंध में पूछा और जल्दी स्वस्थ होने का आशीर्वाद भी दिया।


इसी वार्ड में सिद्धार्थनगर जिले के दो मरीजों बालरिया निवासी पूजा (छह) पुत्री राजकुमार व रामनगर निवासी कल्लू (12) पुत्र विजय कुमार तथा लार, देवरिया की रहने वाली इकरा (सात वर्ष) पुत्री सद्दाम से भी दवा-इलाज आदि की जानकारी ली। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बच्चों की सेहत के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed