Gorakhpur News: सीएम योगी ने सफाई गाड़ी को दिखाई हरी झंडी, बच्चों को परोसी खिचड़ी
सीएम योगी ने मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिये नगर निगम के द्वारा कपड़े के बैग उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए आटोमैटिक वेंडिंग मशीन का शुभारभ भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जरुरतमंदों में कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए और बच्चों को प्यार, दुलार व आशीर्वाद देते हुए खिचड़ी प्रसाद परोसकर खिलाया।
विस्तार
खिचड़ी मेले को लेकर नगर निगम ने गोरखनाथ मंदिर में एक अस्थायी कैम्प कार्यालय स्थापित किया है। प्रदेशव्यापी वृहद एवं विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने के लिए अयोध्या रवाना होने से पूर्व नगर निगम के इस अस्थायी कैम्प कार्यालय का उद्घाटन आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आरआरआर सेंटर का भी शुभारंभ किया और नगर निगम की सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएम योगी ने मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिये नगर निगम के द्वारा कपड़े के बैग उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए आटोमैटिक वेंडिंग मशीन का शुभारभ भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जरुरतमंदों में कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए और बच्चों को प्यार, दुलार व आशीर्वाद देते हुए खिचड़ी प्रसाद परोसकर खिलाया। इस अवसर पर महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।