फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi did cow service, again showed love for children

Gorakhpur News: सीएम योगी ने की गोसेवा, फिर झलका बाल प्रेम

Wed, 01 May 2024 06:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi did cow service, again showed love for children
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के बीच गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला जाकर कुछ समय व्यतीत किया और गोसेवा की। मंदिर परिसर में उन्होंने एक बच्चे को भी दुलारा।
विज्ञापन

सीएम योगी सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां रात्रि प्रवास के बाद वह मंगलवार पूर्वाह्न चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुए। चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम योगी मंदिर की गोशाला पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसेवा के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री की नजर अपने परिजन के साथ एक मासूम बच्चे पर पड़ गई। सीएम उसके पास पहुंचे और श्रेयांश नाम के इस बच्चे को खूब दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने उसे चॉकलेट भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed