{"_id":"5faf97598ebc3e9b804f3526","slug":"cm-yogi-celebrated-diwali-2020-in-gorakhnath-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, गुरु गोरक्षनाथ जी का किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, गुरु गोरक्षनाथ जी का किए दर्शन
Sat, 14 Nov 2020 02:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में दीपावली का त्योहार परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ अपने आवास के बगल में स्थित दुर्गा शक्ति पीठ के पास स्थापित लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करेंगे। पूजा के बाद मंदिर के पुजारी कर्मचारी तथा भक्त गण दीया जलाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार सुबह सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए। यहां आते ही वह तिकोनिया जंगल नंबर तीन गए। वहां उन्होंने वनटांगियों के साथ दीपावली मनाई।
वहीं गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गोबर व अन्य सामग्री से बने दिये मंदिर में मंगा लिए गए हैं। पांच हजार दियों से मंदिर का हर कोना सजाया जाएगा। दीप जलाने से पहले गोरक्ष पीठाधीश्वर लक्ष्मी जी की पूजा करेंगे। पूजा के बाद दिये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
तिवारी ने बताया कि दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद शाम गोरखनाथ मंदिर में भंडारा का आयोजन किया जाता है। उसमें मंदिर के कर्मचारी, साधू संतों के अलावा अन्य भक्त जो भी आता है वह प्रसाद पाता है। भंडारे में उस दिन ओल का चोखा बनता है।
विज्ञापन