फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi cast his vote at the primary school located at Gorakhnath

LS Election: सीएम योगी ने हमेशा की परंपरा निभाई, बूथ पर सबसे पहले पहुंच किया मतदान, ये की अपील

Sat, 01 Jun 2024 07:27 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi cast his vote at the primary school located at Gorakhnath
मतदान के बाद चिन्ह दिखाते योगी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह सात बजे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। सीएम योगी प्रत्येक चुनाव में अपने मतदान पर केंद्र पर सबसे पहले पहुंच मतदान करते हैं और लोगों से अधिक से अधिक की मतदान की अपील भी करते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के बगल में पुराना गोरखपुर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 223 पर सीएम योगी ने मतदान किया।

CM Yogi cast his vote at the primary school located at Gorakhnath
सीएम योगी मतदान करते हुए - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे।

अपनी सरकारों के समय के कार्य को रखा। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। अपने बूथ पर हमेशा की तरह सबसे पहले जाकर मतदान किया। फिर सभी से मतदान की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed