{"_id":"64d546b2b3f53eeaf006f65a","slug":"cm-yogi-can-come-tomorrow-on-a-two-day-tour-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-269580-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो दिवसीय दौरे पर कल आ सकते हैं सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो दिवसीय दौरे पर कल आ सकते हैं सीएम योगी
विज्ञापन
गीडा सेक्टर- 26 में निर्माणाधीन कियान डिस्टलरी का करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं। वह गोरखनाथ मंदिर के कार्यक्रम में शरीक होंगे। इसके अलावा गीडा सेक्टर- 26 में निर्माणाधीन कियान डिस्टलरी का भी शिलान्यास करेंगे। हालांकि सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन के पास मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है।
सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में अधिकृत जानकारी शुक्रवार को जारी किया जाएगा। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, वह गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े द्वारिका तिवारी के आवास पर भी जा सकते हैं। द्वारिका तिवारी की पत्नी का छह अगस्त को निधन हो गया था। इसके अलावा रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।