{"_id":"5fa2cf298ebc3e9b91748195","slug":"cm-yogi-came-to-gorakhpur-on-a-two-day-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, बोले- 'ठंड से निपटने के कर लें इंतजाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, बोले- 'ठंड से निपटने के कर लें इंतजाम'
Wed, 04 Nov 2020 09:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:26 PM IST
सार
- कुशीनगर की घटना पर जताया सीएम ने जताया दुख, बोले- गोरखपुर में भी जांच लें सुरक्षा के इंतजाम
- परफार्मेंस ग्रांट से चयनित गांवों को मॉडल बनाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को निर्देश दिया कि ठंड से गरीबों, जरूरतमंदों को बचाने के लिए अभी से ही सारे इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि वहां बिस्तर, रजाई समेत सभी जरूरी सुविधाएं रहें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अलाव के लिए जगह चिह्नित करने के साथ ही वहां लकड़ी का इंतजाम करने और कंबल खरीद आदि की प्रक्रिया पूरी कर लेने को कहा। उन्होंने कुशीनगर में अवैध रूप से एक घर में रखे पटाखों में आग लग जाने से हुए हादसे पर दुख जताते हुए गोरखपुर में भी पटाखा दुकानों, फैक्ट्री आदि की जांच कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि वहां सुरक्षा के सभी जरूरी संसाधन मौजूद है या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवैध पटाखा फैक्ट्री या दुकान संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने बताया कि यहां निरंतर जांच चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि इस बार कितनी जगहों पर पटाखे की अस्थायी दुकानें लगेंगी और वहां कोविड व आग लगने से बचाव के क्या इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
नामांकन में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें
इसी तरह मुख्यमंत्री ने परफार्मेंस ग्रांट के तहत चयनित गांवों को मॉडल गांव बनाने का निर्देश दिया। इस पर डीएम ने बताया कि जिले में चयनित 37 पंचायतों में से 10 गांवों के डीपीआर को शासन की मंजूरी मिल गई है। वहां जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। बाकी बची 27 पंचायतों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
गुरुवार को वहां बैठक होनी है जहां इन पंचायतों के डीपीआर पर भी चर्चा होगी। बता दें कि परफार्मेंस ग्रांट 2016-17 के लिए जिले के 37 गांवों को करीब 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन से कहा कि बृहस्पतिवार से गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें कोई गड़बड़ी न हो इसलिए निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि नामांकन कक्ष एवं उसके बाहर कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का भी पालन हो।