फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi blessed 1192 couples in mass marriage

Gorakhpur News: शादी के बंधन में बंधें 1192 जोड़े, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

Mon, 28 Nov 2022 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Nov 2022 03:04 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि 2017 जब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी तो यह पता चला कि दहेज के चलते आर्थिक अभाव में कई गरीब कन्याओं का विवाह नहीं हो पाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई। पहले 31 हजार, अब 51 हजार रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi blessed 1192 couples in mass marriage
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सोमवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के बंधन में जोड़े बंध रहे हैं। 1192 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तबके को मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी तो यह पता चला कि दहेज के चलते आर्थिक अभाव में कई गरीब कन्याओं का विवाह नहीं हो पाता रहा। इस समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


कहा कि इन नव दंपतियों को पहले 31 हजार, अब 51 हजार रुपये दिए जाते हैं। अबतक प्रदेश के दो लाख से अधिक जोड़ो का विवाह इस योजना के अंतर्गत हो चुका है। डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। एक करोड़ से अधिक लोगों को पेंशन दी जा रही है। कोरोना काल खंड में 15 करोड़ परिवारों को निशुल्क राशन दिया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में हर धर्म जाति के जोड़ों का विवाह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सबको यहां आने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि सब मिलकर बाल विवाह व दहेज जैसी कुप्रथा का खत्म करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed