फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi assurance to traders no need to be afraid of raids

Gorakhpur News: व्यापारियों को सीएम का आश्वासन, छापे से डरने की जरूरत नहीं

Mon, 12 Dec 2022 01:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Dec 2022 01:55 PM IST
सार

गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने कहा की यदि कोई टैक्स बकाया है, तो उसे जमा करा दें। सराफा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे अभिभावक हैं, उन पर हमें पूर्ण विश्वास है।

विज्ञापन
CM yogi assurance to traders no need to be afraid of raids
रेती चौक में बंद पड़ी दुकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने रविवार को व्यापारियों की बैठक में कहा कि जीएसटी के छापे से डरने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके बात की गई है। उन्हें व्यापारियों की चिंता से अवगत कराया गया है। सीएम ने बिना भय कारोबार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


अग्रवाल भवन में रविवार को व्यापारियों की बैठक में पुष्प दंत जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी व्यापारी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। जीएसटी विभाग के अधिकारी यदि किसी व्यापारी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या प्रताड़ना करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से निर्भीक होकर दुकान खोलने और व्यापार करने के लिए कहा है। केवल कुछ चयनित व्यापारियों की जांच की जा रही है, जिनके बारे में विभाग को बड़ी अनियमितता की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


इस दौरान जीडीए के सदस्य दुर्गेश बजाज ने कहा की मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि यदि कहीं पर किसी भी व्यापारी के साथ कुछ भी गलत हुआ है तो उसकी सूचना उनको दी जाए। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र दूबे ने कहा की यदि किसी के यहां कोई जांच के लिए आता है तो अपने व्यापार मंडल के लोगों को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने कहा की यदि कोई टैक्स बकाया है, तो उसे जमा करा दें। सराफा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे अभिभावक हैं, उन पर हमें पूर्ण विश्वास है। इस दौरान अनूप किशोर अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, मदन अग्रहरि, भोला अग्रहरि, निखिल मोटानी, आरएस मिश्र, राजीव रस्तोगी, पदम अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, अभिषेक शाही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed