{"_id":"5f46670f8ebc3e3cc77e4630","slug":"cm-yogi-appears-angry-at-increasing-number-of-corona-infected-deaths-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मौतों की बढ़ती संख्या पर नाराज दिखे सीएम योगी, कहा- लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मौतों की बढ़ती संख्या पर नाराज दिखे सीएम योगी, कहा- लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई
Thu, 27 Aug 2020 05:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Aug 2020 05:24 PM IST
सार
- वीडियो कांफ्रेसिंग में जताई अधिकारियों पर नाराजगी
- गंभीर मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित मौतों के बढ़ती संख्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। वीडियो कांफ्रेसिंग में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गंभीर मरीजों के इलाज में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। अगर ऐसा करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद से विभाग ने यह फैसला लिया है कि 60 साल से ऊपर के मरीज अब होम आइसोलेट नहीं होंगे।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ वीडियो में कांफ्रेसिंग में कोरोना से संबंधित जानकारी ले रहे थे। इस बीच लगातार हो रही मौतों के बारे में अधिकारियों पर बेहद सख्त नजर आए। कहा कि जिले में मौत का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है। संक्रमितों के मौत के मामले हर हाल में रोके जाए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया कि गंभीर मरीजों के इलाज में अगर लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई तय है। गंभीर मरीजों के लक्षण के आधार पर इलाज हो। अगर कोई असुविधा होती है, तो इसकी जानकारी भी शासन को दी जाए। जरूरत पड़ने पर एसपीजीआई से लेकर अन्य डॉक्टरों की टीम से संपर्क किया जाए, जिससे की संक्रमितों की मौतों को रोका जा सके।
विज्ञापन
गंभीर मरीजों को न किया जाए होम आइसोलेट
सीएम ने सख्त निर्देश दिया है कि गंभीर मरीजों को होम आइसोलेट न किया जाए। 60 साल से ऊपर वाले मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया जाए। भर्ती होने के बाद मरीजों की समुचित देखभाल किया जाए। इसमें लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
होम आइसोलेट में हो चुकी है एक मरीज की मौत
जिले में होम आइसोलेशन के दौरान एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। खोराबार के मथौली गांव में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की 16 अगस्त को होम आइसोलेट के दौरान मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि बुजुर्ग को शुगर, हाई बीपी की शिकायत थी।
होम आइसोलेट में हो चुकी है एक मरीज की मौत
जिले में होम आइसोलेशन के दौरान एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। खोराबार के मथौली गांव में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की 16 अगस्त को होम आइसोलेट के दौरान मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि बुजुर्ग को शुगर, हाई बीपी की शिकायत थी।