फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi and Nadda honored badminton star Aditya yadav in gorakhpur

UP News: सीएम योगी और नड्डा ने बैडमिंटन स्टार आदित्या को किया सम्मानित, ब्राजील में जीता था स्वर्ण पदक

Sat, 11 Jun 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदित्या यादव को ध्यान खेल पर केंद्रित रखने की नसीहत दी। बता दें कि ब्राजील में आयोजित डेफलिंपिक्स में आदित्या को टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला था।

विज्ञापन
CM Yogi and Nadda honored badminton star Aditya yadav in gorakhpur
बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव को सीएम योगी और जेपी नड्डा ने रैकेट और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्राजील में आयोजित डेफलिंपिक्स में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली बैडमिंटन स्टार आदित्या यादव को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैकेट और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। गोरखपुर निवासी आदित्या के साथ ही उनके पिता दिग्विजयनाथ यादव, बड़े पिता रेमी चंद एवं कोच संजीत प्रधान को भी योगी और नड्डा ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम एवं गरीब कल्याण मेला के बाद सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदित्या व उनके स्वजन को सर्किट हाउस में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्या ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। वह अपने खेल पर ऐसे ही ध्यान देती रहें, सरकार उनके साथ है।
विज्ञापन


आदित्या के पिता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदित्या के सारे प्रपत्र मंगाए हैं। प्रपत्र तैयार कर लिए गए हैं। इसे जल्द ही स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed