{"_id":"5f530e978ebc3e2bb7620821","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-gorakhpur-today-on-three-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, महंत दिग्विजयनाथ के श्रद्धांजलि समारोह में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, महंत दिग्विजयनाथ के श्रद्धांजलि समारोह में लिया हिस्सा
Sat, 05 Sep 2020 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचे। वह ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इसके बाद मंदिर में चल रही संगतमयी रामकथा में भी शामिल होकर कथा का समापन करेंगे। अगले दिन यानी रविवार को वे ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मंदिर के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। आज महंत दिग्विजयनाथ का श्रद्धांजलि समारोह है।
विज्ञापन
अगले दिन ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का श्रद्धांजलि समारोह होगा। आज एक सप्ताह से बाल्मीकि रामायण पर आधारित संगीतमयी राम कथा सुना रहे कथा व्यास राघवाचार्य महराज की कथा का समापन होगा। जबकि श्रद्धांजलि समारोह का समापन छह सितंबर को होगा।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अरविंद सिंह, नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव प्रदीप खरोला, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल और नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह कुशीनगर एयरपोर्ट का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सीधे कुशीनगर पहुंचेंगे। कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने के बाद सीएम का यह पहला दौरा होगा।