फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will inaugurate ODOP Virtual trade fair many entrepreneurs join from Gorakhpur

ओडीओपी: वर्चुअल ट्रेड फेयर में गोरखपुर से शामिल होंगे नौ उद्यमी, सीएम योगी करेंगे इस शख्स से संवाद

Mon, 19 Oct 2020 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will inaugurate ODOP Virtual trade fair many entrepreneurs join from Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यानाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से 19 से 24 अक्तूबर तक आयोजित हो रहे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) वर्चुअल फेयर का सोमवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें गोरखपुर के नौ टेराकोटा शिल्पकार भाग लेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री गोरखपुर के टेराकोटा शिल्पकार ब्रह्मा प्रजापति से बात भी करेंगे।

विज्ञापन


ओडीओपी को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग फिक्की की मदद से ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। इससे ओडीओपी से जुड़े शिल्पकार अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसी उद्देश्य से आयोजित वर्चुअल फेयर के लिए फिक्की ने गोरखपुर-बस्ती मंडल के ओडीओपी उत्पादों की फोटोग्राफी की है और इसे बिक्री के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री आज शाम चार बजे ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। फेयर वर्चुअल रूप में 24 अक्तूबर तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोरखपुर से मेले में शामिल होंगे ये शिल्पकार
किरण सिंह, दक्षिणी बेतियाहाता (लैंसर इंटरप्राइजेज), मंजीत यादव, जंगल हकीम नंबर दो, पादरी बाजार (क्ले आर्ट), राममिलन प्रजापति, गुलरिहा बाजार (राममिलन टेराकोटा इंटरप्राइजेज), महेश प्रजापति, इस्माइलपुर (महेश प्रजापति टेराकोटा इंटरप्राइजेज), ब्रह्मा प्रजापति, जंगल तिकोनिया लाल बाजार (ब्रह्मा प्रजापति टेराकोटा इंटरप्राइजेज), राजन प्रजापति, गुलरिहा बाजार (प्रजापति टेराकोटा हस्तशिल्प कला केंद्र), हरिओम आजाद, जंगल एकला नंबर दो, गुलरिहा बाजार (उधोजी महाराज स्वयं सहायता समूह), रामसेवक प्रजापति, पादरी बाजार (मास्टर रामसेवक टेराकोटा शॉप), विश्राम प्रजापति, पादरी बाजार (मेसर्स विश्राम प्रजापति)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed