{"_id":"5fc897058ebc3e75047cf5b2","slug":"cm-yogi-adityanath-will-give-appointment-letters-to-five-teachers-of-gorakhpur-basti-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-बस्ती मंडल के पांच-पांच शिक्षकों को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-बस्ती मंडल के पांच-पांच शिक्षकों को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र
Thu, 03 Dec 2020 01:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। सीएम के हाथों गोरखपुर और बस्ती मंडल के पांच-पांच अभ्यर्थियों समेत कुल 35 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों में मंत्री, सांसद व विधायकगण अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। समारोह को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में तैयारियां हो रहीं हैं। भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ चुनिंदा लोग मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री बाकी जिलों के चुनिंदा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन संवाद भी करेंगे।
गोरखपुर जिले के 642 अभ्यर्थियों को समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। अभ्यर्थियों को क्रमवार बैठाया जाएगा ताकि वितरण में अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को लंच पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और सीडीओ इंद्रजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।