{"_id":"5e7719c28ebc3e768f66184a","slug":"cm-yogi-adityanath-warns-traders-to-take-action-against-on-hoarding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों को चेताया, 'सामान का अधिक दाम व जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों को चेताया, 'सामान का अधिक दाम व जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई'
Sun, 22 Mar 2020 01:24 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 22 Mar 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को चेताया कि कोई भी सामान की जमाखोरी न करें, न ही सामान का अधिक मूल्य लें। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एमआरपी से ज्यादा रेट पर दवा, मास्क व सैनिटाइजर बेचा तो कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दवा के फुटकर और थोक कारोबारियों से संवेदना बरतने की अपील की और कहा कि मुश्किल घड़ी में सबका साथ जरूरी है। प्रदेश सरकार हर मामले की बारीकी से अध्ययन करा रही है। अगर कहीं से शिकायत मिली कि निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा दाम पर दवाइयां, सैनिटाइजर और मास्क की बिक्री की जा रही है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना वायरस के खिलाफ देशवासियों की इस लड़ाई में हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।
जमाखोरी न करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत किसी को नहीं है। हर किसी को सामानों की जमाखोरी से बचना चाहिए। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ लगाना और सामान जमा करना ठीक नहीं है। इससे स्थिति बिगड़ती है। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट रहे। किसी तरह की अफवाह न फैलाए।
विज्ञापन
यूपी में 27 पीड़ित, 11 ठीक हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कोरोना वायरस की चपेट में 27 लोग आए थे। इसमें से 11 पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं। 16 लोगों का इलाज चल रहा है। सबकी हालत स्थिर है। सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। यूपी में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने न पाए, इसके सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। तमाम सख्त कदम भी उठाए गए हैं।
सलाह मानें, बार-बार हाथ धोएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस की गंभीर चुनौती को लेकर जनता को आगाह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ, चिकित्सक जो कहें, उसे जरूर मानें। किसी भी हालत में सामाजिक दूरी बनाकर रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाएं। बार-बार हाथ धोते रहें। यह संक्रामक और छुआछूत की बीमारी है। कम्युनिटी ट्रांसफार्मर तेजी से होता है। जागरूकता ही बचाव का सबसे अच्छा उदाहरण है।