{"_id":"610815571efc31549863e99d","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-two-days-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Adityanath Visit: दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Adityanath Visit: दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटा महकमा
Tue, 03 Aug 2021 11:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:46 AM IST
सार
पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के मौके पर वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर चार अगस्त यानी कल सुबह गोरखपुर आएंगे। अगले दिन पांच अगस्त की दोपहर बाद उनके लखनऊ लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी कोई प्रोटोकाल नहीं जारी हुआ है, मगर प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुट गया है। सोमवार की शाम को डीएम विजय किरण आनंद ने बैठक कर तैयारियां जांचीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। दिन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, वह गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। इस दौरान गोरखपुर जिले के अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे, जबकि गोरखपुर मंडल के बाकी जिलों और बस्ती मंडल के सभी तीनों जिलों के अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव में शामिल होंगे। इसके लिए चरगांवा क्षेत्र के वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री यहां कार्ड धारकों को राशन वितरित करेंगे। साथ ही उन्हें झोला भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इस गांव के दो लाभार्थियों से संवाद भी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री पांच अगस्त की शाम तक लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।