{"_id":"5ea91dcdaed3840a371613d0","slug":"cm-yogi-adityanath-talk-to-student-who-returned-from-kota-to-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोटा से लौटी छात्रा ने सीएम योगी से की बात, कहा- 'आप इकलौते हैं जिन्होंने अपने प्रदेश के बच्चों की चिंता की'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से लौटी छात्रा ने सीएम योगी से की बात, कहा- 'आप इकलौते हैं जिन्होंने अपने प्रदेश के बच्चों की चिंता की'
Wed, 29 Apr 2020 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी से बात करती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर नमस्ते, कोटा में पूरे देश से बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। पढ़ाई के साथ मोटीवेशन जरूरी है। मेरे लिए तो मोटीवेशन करने वाले आप हैं। आप ऐसे इकलौते सीएम हैं जिन्होंने अपने प्रदेश के बच्चों के बारे में चिंता जाहिर की और सभी को सकुशल घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
इतनी व्यस्तता के बाद भी आपको इतनी ऊर्जा कहां से मिलती है। छात्रा दीक्षा का यह सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हंसने लगे। बोले-सीएम का काम सिर्फ सत्ता चलाना नहीं है, यह भी देखना है कि उनके लोग किस हाल में हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जूम एप के जरिए मुखातिब थे। शाम साढ़े चार बजे सबसे पहले उन्होंने वाराणसी पहुंचे विद्यार्थी से बात की और इसके बाद नंबर आया गोरखपुर का।
विज्ञापन
रुस्तमपुर की रहने वाली दीक्षा वर्मा कनेक्ट हुईं तो सीएम ने स्वास्थ्य के साथ ही पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कहा कि आप घर पहुंच गईं तो आपके माता-पिता सभी खुश हैं ना। सीएम ने कहा कि बच्चों को लाने में जो ऊर्जा लगी है, उसकी दक्षिणा आप सभी की सफलता से मिल जाएगी।
डेढ़ बजे दीक्षा को मिली सूचना, सीएम बात करेंगे
दीक्षा ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके पास फोन आया और सूचना मिली कि सीएम उनसे जूमएप के जरिए बात करेंगे। दीक्षा बोलीं, यह सुनते ही मैं थोड़ा नर्वस हो गई। दूसरी मंजिल से उतरकर नीचे आई और सबसे पहले मामा की लड़की नव्या को इसकी जानकारी दी। उससे कहा कि वही सबको बता दे।
मैंने सबको मना कर दिया कि मेरे पास कोई नहीं रहेगा वरना मैं बात नहीं कर पाऊंगी। इस दौरान मामा ही मेरे पास थे। वैसे मन में कई तरह के सवाल थे कि सीएम से क्या पूछना है आदि..आदि। लेकिन जब कनेक्ट हुई तो उनकी सहजता ने डर दूर कर दिया। सच कहूं तो मुझे अपने प्रदेश के सीएम पर नाज है।
चार मिनट सीएम ने की बात
दीक्षा से सीएम ने करीब चार मिनट बात की। योगी से बात करके दीक्षा की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अपने मित्रों-रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी देकर अपनी खुशियां साझा कीं। बोलीं, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि इतने लोग कोटा से आए हैं और सीएम ने बात करने के लिए मुझे ही चुना।