{"_id":"60c1866d8ebc3e00b20efa18","slug":"cm-yogi-adityanath-sent-funds-to-construction-workers-under-disaster-relief-assistance-scheme-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मंडल: 131 हजार निर्माण श्रमिकों के खातों में पहुंची रकम, सीएम योगी ने इस योजना के तहत भेजी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मंडल: 131 हजार निर्माण श्रमिकों के खातों में पहुंची रकम, सीएम योगी ने इस योजना के तहत भेजी धनराशि
Thu, 10 Jun 2021 08:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:56 AM IST
सार
सामाजिक कल्याण बोर्ड की वेबसाइट का भी मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे निर्माण श्रमिकों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजे।
जिले के एनआईसी भवन एवं सिकरीगंज बेलघाट रोड पर स्थित ग्राम नागौड़ी में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के 28850, कुशीनगर के 42640, देवरिया के 13598, महाराजगंज के 46030 सहित कुल 131109 श्रमिकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की वेबसाइट का भी उद्घाटन किया। www.upssb.in वेबसाइट के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इस श्रेणी में समाचार पत्र वितरक, धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, रिक्शा चालक, बुनकर, फुटपाथ व्यापारी, चाट का ठेला लगाने वाला, चाय बेचने वाले सहित 45 तरह के कर्मकार शामिल हैं। पंजीकरण के लिए श्रमिकों को 10 रुपये पंजीयन शुल्क के साथ ही 50 रुपये का अंशदान जमा कराना होगा। इसके बाद उन्हें पांच साल तक के लिए जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ला, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, खजनी विधायक संत प्रसाद, चौरीचौरा विधायक संगीता यादव, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, मुख्य विकास अधिकारी, उप श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।