फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi adityanath said UP only state 50 lakh new children increased in council schools

उपलब्धि: सीएम योगी बोले- यूपी अकेला राज्य जहां परिषदीय स्कूलों में 50 लाख नए बच्चे बढ़े

Mon, 20 Dec 2021 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Dec 2021 10:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विकास भवन में स्थापित अत्याधुनिक निपुण भारत निगरानी सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के स्कूल छोड़ने की समस्या दूर होगी।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath said UP only state 50 lakh new children increased in council schools
विकास भवन में निपुण भारत मॉनीटरिंग सेंटर का उद्घाटन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी, देश में अकेला ऐसा राज्य है, जहां साढ़े चार वर्षों में परिषदीय स्कूलों में 50 लाख नए बच्चे बढ़े हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में अब परिणाम के अनुरूप परिवर्तन की दिशा तय हो सकेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी रविवार की शाम विकास भवन में स्थापित अत्याधुनिक निपुण भारत मॉनीटरिंग सेंटर का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों की तरफ सरकार बेहद संजीदा है। निपुण भारत योजना, शिक्षा की मूलभूत इकाई पर कार्य करेगी। इससे बच्चों के विद्यालय छोड़ने की समस्या भी दूर होगी साथ ही नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा। निपुण भारत योजना से प्रदेश के विद्यालयों को जोड़ने और विद्यालयों में आमूलचूल परिवर्तन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा, शिक्षा की आधारभूत इकाई है। इसी को ध्यान में रखकर तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए निपुण (नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी) के तहत जीआईएस आधारित विद्यालयवार परफार्मेंस किट मैप, लर्निंग आउटकम मैप आधारित इस योजना का शुभारंभ हुआ है। डीएम विजय किरन आनंद के मुताबिक, यह देश का पहला निपुण भारत निगरानी केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह सहित बेसिक शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

साढ़े चार साल पहले दयनीय थी विद्यालयों की दशा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि 2017 में जब सरकार ने दायित्व संभाला था तो उस समय बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक करोड़ 30 लाख बच्चे पंजीकृत थे। पर, उस समय विद्यालयों की दशा बेहद दयनीय थी। पिछले साढ़े चार वर्ष में बेसिक शिक्षा परिषद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और तकनीक अपनाकर पारदर्शी तरीके से न केवल शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया, बल्कि छात्रों व शिक्षकों का अनुपात बेहतर किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के भीतर उत्तर प्रदेश संभवत: पहला ऐसा राज्य है जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद में छात्रों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। लगभग 50 लाख बच्चे नये बढ़े हैं। कहा कि आपरेशन कायाकल्प में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय दर्शनीय हुए हैं और नई प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। विद्यालयों में क्लासरूम, फर्नीचर, टायलेट, शुद्ध पेयजल, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed