फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi adityanath said Smile you in Gorakhpur By giving gift of 955 crores

तोहफा: जनपदवासियों को 955 करोड़ की सौगात देकर सीएम योगी बोले- 'मुस्कुराइए कि आप गोरखपुर में हैं'

Mon, 20 Dec 2021 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Dec 2021 10:07 AM IST
सार

933 करोड़ की परियोजनाएं जीडीए से जुड़ी हैं। जबकि 22 करोड़ की परियोजनाएं लोनिवि और आरईएस से संबंधित हैं।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath said Smile you in Gorakhpur By giving gift of 955 crores
महंत दिग्विजयनाथ पार्क में मुख्यमंत्री योगी ने परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर वासियों को 955 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने के बाद बोले कि मुस्कुराइए कि आप गोरखपुर में हैं। रामगढ़ताल किनारे स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय सहित 933 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं। जबकि लोकार्पित 22 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) से जुड़ी हैं।    
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने जीडीए की 316.37 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें 18.09 करोड़ लागत की परियोजनाएं अवस्थापना निधि से बनाई गई हैं। इसी तरह जीडीए द्वारा प्रस्तावित 513.04 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। इसमें से 63.15 करोड़ की परियोजनाएं अवस्थापना निधि से स्वीकृत हैं। मुख्यमंत्री ने 1200 से अधिक फ्लैट की सौगात दी। इनमें कुछ का लोकार्पण तो कुछ का शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन

 
जल्द होगा वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व निगम के नए सदन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल क्षेत्र में विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और नगर निगम के नए सदन भवन का जल्द लोकार्पण किए जाने की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की कि नागरिक विकास कार्यक्रमों में भरपूर योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, बिपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, संत प्रसाद, संगीता यादव, शीतल पांडेय, जीडीए बोर्ड के सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, दुर्गेश बजाज, पवन त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डीएम विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह आदि।

CM Yogi adityanath said Smile you in Gorakhpur By giving gift of 955 crores
महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया। - फोटो : अमर उजाला।

दृष्टिबाधित बच्चों में विशेष टैबलेट का किया वितरण

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग बच्चों को विशेष टैबलेट व अन्य उपकरण भी वितरित किए। गोरखपुर मंडल के 414 दृष्टिबाधित बच्चों को अनुकूलित टैबलेट प्रदान किया गया। साथ ही 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 212 बच्चों को स्पेशल व्हील चेयर, 264 मानसिक बीमार बच्चों को एमआर किट, 316 बच्चों को श्रवण यंत्र, 55 को ब्रेल किट तथा 116 को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप का भी वितरण किया गया। इन सभी योजनाओं के पांच से दस लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने मंच पर अपने हाथों से टैबलेट, लैपटॉप, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, एमआर किट प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में पूछा और उन्हें खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
 

जीडीए ने लांच की सबसे ऊंचे टॉवर वाली आवासीय योजना, बुकिंग शुरू

जीडीए ने बौद्ध संग्रहालय एवं चिड़ियाघर की चहारदीवारी के बीच करीब सात एकड़ जमीन पर अपनी अब तक की सबसे ऊंचे अपार्टमेंट वाली योजना ग्रीन वुड लांच की। इसके 440 फ्लैट के लिए सोमवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इस अपार्टमेंट में टू-बीएचके से लेकर फोर-बीएचके तक के आवास बनाए जाएंगे। आवासों का क्षेत्रफल बालकनी सहित करीब 797 वर्ग फीट से लेकर 1695 वर्ग फीट तक होगा। इनकी कीमत 66.20 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपये तक होगी। 31 जनवरी तक बुकिंग कराई जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट में पांच पार्क भी बनाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था होगी। एक टॉवर में बेसमेंट के अलावा 11 तल बनाए जाएंगे। लिफ्ट व सीढ़ियों की व्यवस्था रहेगी। जीडीए द्वारा बनाया जाने वाला यह अबतक का सबसे ऊंचा टावर होगा।
 

टू-बीएचके से लेकर फोर-बीएचके तक के फ्लैट

ग्रीन वुड अपार्टमेंट योजना में हर वर्ग के लिए फ्लैट उपलब्ध हैं। इसमें थ्री-बीएचके आवास तीन तरह के बनाए जाएंगे। इन्हें टाइप ए, बी व सी के रूप में बनाया जाएगा। क्षेत्रफल के साथ इनकी कीमतों में अंतर होगा। तीनों प्रकार में 88-88 आवास बनाए जाएंगे। इसी तरह फोर-बीएचके एवं टू-बीएचके के भी 88-88 आवास बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में सभी आवासों को अलग-अलग बनाने की योजना है। फोर-बीएचके का क्षेत्रफल बालकनी सहित 1695 वर्ग फीट एवं कीमत जीएसटी सहित एक करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपये है। थ्री-बीएचके टाइप ए आवास का क्षेत्रफल 1556 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ 24 लाख 13 हजार रुपये है। थ्री-बीएचके टाइप बी के आवास का क्षेत्रफल 1396 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ 12 लाख 45 हजार रुपये है। थ्री-बीएचके टाइप सी के आवास का क्षेत्रफल 1250 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ एक लाख 18 हजार रुपये है। टू-बीएचके आवास का क्षेत्रफल 797 वर्ग फीट एवं कीमत करीब 66.20 लाख रुपये है।

निगम में शामिल गांवों में सुविधाएं विकसित करने पर खर्च होंगे 103 करोड़

मुख्यमंत्री ने नगर निगम में शामिल 32 गांवों को विकसित करने के लिए सड़क, नाली आदि के निर्माण के लिए 103 करोड़ रुपये की 250 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शासन की ओर से 10 फीसदी धनराशि जारी होने के बाद जीडीए ने सभी कार्यों के लिए टेंडर निकाल दिया है। इन गांवों में करीब 140 किलोमीटर लंबाई की सड़क बनेगी। जीडीए ने सभी परियोजनाएं 15 जनवरी तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
 

इन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास

परियोजना                          लागत
ग्रीन वुड अपार्टमेंट                 358.36 करोड़
गोरक्ष एन्क्लेव                       50.30 करोड़
राप्ती ग्रीन्स                          40.61 करोड़
नगर क्षेत्र के 12 स्कूल             62 लाख
32 गांवों में सड़क-नाली          103.58 करोड़
 

इन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण        

परियोजना                        लागत
लेक व्यू आवास योजना         85.52 करोड़
लोहिया एन्क्लेव प्रथम चरण   140.66 करोड़
लोहिया एन्क्लेव द्वितीय चरण  72.10 करोड़
अवस्थापना निधि के काम     18 करोड़
22 अन्य कार्य                    22 करोड़

लोहिया एन्क्लेव के आवंटियों ने केक काटकर मनाई खुशी

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लोहिया एन्क्लेव कॉलोनी का भी लोकार्पण किया गया। इस पर कॉलोनी के आवंटियों ने केक काटकर खुशी मनाई। सभी आवंटियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ही प्रयासों से साढ़े सात सौ आवंटियों का अपने घर में रहने का सपना साकार हुआ है। इस दौरान आवंटी समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अवनीश शुक्ल, आमोद राय, बृजपाल सिंह, राजेश राय, संजय पांडेय, रामविजय त्रिपाठी, अजय मद्धेशिया, राजीव पांडेय, गदाधारी चन्द सहित कई आवंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed