फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath said foundation stone laying ceremony of first Ayush University of state will be grand

यूपी: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, भव्य होगा प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास समारोह

Thu, 05 Aug 2021 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 06:11 PM IST
सार

 अयोध्या रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल का निरीक्षण। बोले- तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said foundation stone laying ceremony of first Ayush University of state will be grand
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में बनने जा रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों होना प्रस्तावित है। शिलान्यास समारोह भव्य होगा और इसके लिए तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


गुरुवार को गोरखपुर से अयोध्या रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटहट ब्लॉक के पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने दूरबीन से पूरे स्थल का गहन मुआयना किया। मानसून के मौसम में वहां पानी लगा देख उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां से पानी की निकासी हो जानी चाहिए। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह को लेकर तैयार रोड मैप का भी अवलोकन किया और कहा कि समय से पूर्व सभी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार कार्यक्रम स्थल के समीप ही हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह व कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिसर में होगी आयुर्वेदिक, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा की पढ़ाई

गोरखपुर के भटहट ब्लॉक के पिपरी व तरकुलहा के 52 एकड़ भूमि पर बनने जा रहे राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में एक ही परिसर में आयुर्वेदिक, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी और योग चिकित्सा की पढ़ाई और उस पर शोध कार्य होगा। इन विधाओं से यहां चिकित्सा भी सुलभ होगी। योग सहित प्राकृतिक व परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने में लगी योगी सरकार का यह बड़ा कदम है।

प्रदेश के आयुष विधा के 98 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। आयुष विद्यालय के निर्माण से किसानों को भी काफी फायदा होगा। विश्वविद्यालय की निगरानी में वह औषधीय खेती के लिए प्रेरित होंगे। इस विश्वविद्यालय में आयुष इंस्टीट्यूट व रिसर्च सेंटर भी होगा। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 299.87 करोड़ रुपये की डीपीआर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने बनाई है।

शिलान्यास के तत्काल बाद इस विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। सीएम योगी आयुष विश्वविद्यालय में महाविद्यालयों की संबद्धता एवं अन्य प्रशासनिक कार्य सत्र 2021-22 से एवं विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य सत्र 2022-23 से प्रारंभ करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। गोरखपुर में इस विश्वविद्यालय के खुलने से पूर्वांचल की छह करोड़ से अधिक जनता को चिकित्सा का एक और बेहतर विकल्प मिलेगा। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed