फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath reached Gorakhpur Inspection of Sainik School and meeting with officials

गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी, सैनिक स्कूल का निरीक्षण कर बोले- हर हाल में मार्च 2023 तक पूरा करें निर्माण

Sun, 17 Apr 2022 09:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 Apr 2022 09:33 AM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। निर्माणाधीन सैनिक स्कूल और गोड़धोइया नाले का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached Gorakhpur Inspection of Sainik School and meeting with officials
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सैनिक स्कूल में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि हर हाल में मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाए।

विज्ञापन


उन्होंने निर्माण की स्थलीय प्रगति जानने के साथ इसके मैप को भी देखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


खाद कारखाना परिसर में बन रहे सैनिक स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह स्कूल गोरखपुर समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश का गौरव बनेगा। इस स्कूल में दाखिले के साथ छात्रों को राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ते हुए देश सेवा का अवसर मिलने लगे, इसके लिए हमारी हरहाल में कोशिश होनी चाहिए कि अगले शैक्षिक सत्र से यहां पढ़ाई शुरू हो जाए। साथ ही कहा कि यहां का कैंपस भारतीयता की भावना से ओतप्रोत होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद समेत कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 एकड़ में बन रहा है सैनिक स्कूल
गोरखपुर का सैनिक स्कूल खाद कारखाना परिसर में आवंटित 50 एकड़ भूमि पर बन रहा है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को किया था। ‘युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा’ के ध्येय से निर्माणाधीन इस शैक्षिक प्रकल्प में कक्षा 6 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी।

छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस होगा। स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति व परंपरा का दर्शन कराने वाला होगा। यहां बनने वाले हॉस्टल राष्ट्र नायकों के नाम से समर्पित होंगे। साथ ही कैंपस के अलग-अलग स्थानों का नामकरण सेना के जांबाजों के नाम पर किया जाएगा। खेलकूद की गतिविधियों के लिए कई खेल कोर्ट व मैदान भी विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed