फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath pays tribute on 129th birth anniversary of Bhaiji Hanuman Prasad Poddar

हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती: मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 50 वर्षों में नहीं हुआ भाईजी जैसा साहित्य सृजन करने वाला व्यक्तित्व

Mon, 04 Oct 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Oct 2021 10:56 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि भाईजी ने धर्म के मर्म को समझा। साहित्य साधना के माध्यम से सभी क्षेत्रों में कार्य किया। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण न किया जाता हो।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays tribute on 129th birth anniversary of Bhaiji Hanuman Prasad Poddar
भाईजी को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गृहस्थ हो या संत, उसे कैसा जीवन जीना चाहिए, यह मार्ग भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार ने सदैव अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्हें इस दुनिया से गए 50 वर्ष हो गए, लेकिन इन 50 वर्षों में उनके जैसा कोई दूसरा व्यक्तित्व सामने नहीं आया, जो हर तरह के साहित्य का सृजन कर सके। भाईजी इसके उदाहरण हैं। ये बातें रविवार को भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 129वीं जयंती पर गीता वाटिका में आयोजित श्रद्धार्चन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि भाईजी ने धर्म के मर्म को समझा। साहित्य साधना के माध्यम से सभी क्षेत्रों में कार्य किया। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण न किया जाता हो। कल्याण के आदि संपादक होने के साथ ही उन्होंने उसे घर-घर पहुंचाने का कार्य किया और उसके माध्यम से धर्म के गूढ़ रहस्यों को आम जन की भाषा में जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कल्याण को आजादी की लड़ाई का माध्यम बनाने से भी संकोच नहीं किया। इसे लेकर सरकार उन पर लगातार दृष्टि रख रही थी, लेकिन माता व मातृभूमि के प्रति एक नागरिक का क्या कर्तव्य है, उसे वह आम जन को बताते रहे। सनातन धर्म के प्रचार के अलावा बीमार लोगों की सेवा की। क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाया। आजादी के अमृत महोत्सव में उन्हें याद करना और भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने भाईजी की स्मृति में हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति की तरफ से संचालित कैंसर अस्पताल को बेहतर सेवा प्रकल्प बताया और इसके लिए समिति की तारीफ की।
विज्ञापन


श्रद्धार्चन समारोह में वृंदावन से आए कथाव्यास अच्युतलाल भट्ट, निदेशक, शोध एवं प्रशासन, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद डॉ. ओम उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष, गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रो. ऊषा सिंह व इतिहास विभाग के प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने भी भाईजी को भावांजलि अर्पित की। संचालन प्रसून मल्ल ने किया। हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के संयुक्त सचिव रसेंदु फोगला ने स्वागत व सचिव उमेश कुमार सिंहानिया ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सदर सांसद रवि किशन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने की भाईजी की समाधि की परिक्रमा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाईजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाधि की परिक्रमा की। इसके बाद उन्होंने राधा बाबा के दर्शन किए। समाधि, राधा बाबा का मंदिर व पूरा परिसर फूलों व दीपों से सजाया गया था।

 
मारवाड़ इंटर कॉलेज में मनाई गई भाईजी की जयंती
भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती पर रविवार को मारवाड़ इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य माधव शरण चौरसिया एवं उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश धर द्विवेदी सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने बताया कि भाईजी मारवाड़ इंटर कॉलेज की प्रबंधकारिणी समिति के 1953 से 1960 एवं 1964 से 1971 तक अध्यक्ष रहे। भाईजी के द्वारा मारवाड़ इंटर कॉलेज गोरखपुर की स्थापना स्वतंत्रता वर्ष  1947 में हुई थी। इस अवसर पर डॉ. अर्चना पांडेय, मीनू वर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश चंद्र मिश्र, अनिल सिंह, डॉ. राधेश्याम मद्धेशिया, विवेक राय, कुंजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed