{"_id":"5e65bab68ebc3eebc218bcfa","slug":"cm-yogi-adityanath-order-for-officers-to-take-action-against-miscreants-in-gorakhpur-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, कहा- होली में अशांति फैलाने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, कहा- होली में अशांति फैलाने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई
Mon, 09 Mar 2020 09:10 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Mar 2020 09:10 AM IST
सार
- गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए निर्देश
- बोले-होलिका दहन को लेकर न हो विवाद, शराब पीकर गाड़ी चलाना रोकें
- सीएए के विरोध में जिन क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के आला अधिकारियों से कहा कि होली पर शांति व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। कहीं गड़बड़ी मिले तो कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखें। होलिका दहन को लेकर कोई विवाद न हो। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री रविवार को कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होेंने जिले के आला अधिकारियों के साथ पीठाधीश्वर कक्ष में बैठक कर होली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जिन क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने सीएम को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शांति कमेटी के साथ थानावार और चौकीवार बैठकें की गई हैं। एडीजी जोन ने बताया कि बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है।

पत्रकारों के लिए कम करें फ्लैट की कीमत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीडीए उपाध्यक्ष को पत्रकारों के फ्लैट की कीमत कम करने का निर्देश दिया। उन्होंने मानबेला में बनाए जा रहे इन फ्लैट्स के निर्माण की जानकारी ली और जल्द से जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया।
रामगढ़ ताल में जलकुंभी के प्रसार पर लगाम लगाएं
सीएम ने रामगढ़ ताल में जलकुंभी की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पीपीपी मोड पर इस समस्या के समाधान के लिए योजना बनाई जा रही है। फि लहाल ताल से काफी मात्रा में जलकुंभी निकाली गई है।