{"_id":"5e69b0548ebc3ec7be1135de","slug":"cm-yogi-adityanath-order-for-kalesar-jungle-kauria-four-lane-bypass-will-be-started-in-four-lane","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का लोकार्पण, सीएम योगी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का लोकार्पण, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Thu, 12 Mar 2020 09:15 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:15 AM IST
सार
- कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का लोकार्पण 31 मार्च तक
- सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण
- जंगल कौड़िया से जगदीशपुर बाईपास की भी पड़ेगी आधारशिला
- मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण में भी तेजी लाने का निर्देश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर से जुड़ीं निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति जांची। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि 15 मार्च तक कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का निर्माण कार्य पूरा कर लें। इसी महीने के आखिरी में इसका लोकार्पण होगा। इस दौरान वह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। उसी दौरान जंगल कौड़िया से जगदीशपुर बाईपास की आधारशिला भी रखी जाएगी। सीएम ने इसके लिए जंगल कौड़िया से जगदीशपुर बाईपास के एलाइनमेंट का काम 15 मार्च तक पूरा करने को कहा।
अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जंगल कौड़िया से जगदीशपुर बाईपास के लिए एलाइनमेंट भी फाइनल कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से जुड़े शहरी क्षेत्र के हिस्से का निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए।
इसी महीने के आखिरी तक इस मार्ग पर जितने भी अतिक्रमण हैं, उन्हें हटा लिया जाए। सीएम ने असुरन से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन के निर्माण कार्य को भी तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि सबसे पहले नाला निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि सभी कॉलोनियों के जलनिकासी का इंतजाम हो जाए ताकि जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना न पड़े।

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन: वीडियो कांफ्रें सिंग के जरिए प्रगति जांचेगा पीएमओ
बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन की निगरानी पीएमओ द्वारा प्रगति पोर्टल के जरिए की जा रही है। रोजाना की रिपोर्ट उस पर अपलोड हो रही है। इस संबंध में गुरुवार को 11 बजे पीएमओ से वीडियो कांफ्रें सिंग भी होगी। इस पर मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन के निर्माण में और तेजी लाने का निर्देश दिया।
‘स्पेशल इकोनामिक जोन पर जल्द भेजें प्रस्ताव’
मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पेशल इकोनामिक जोन के बारे में चर्चा करते हुए जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा। जंगल कौड़िया में इस इकोनामिक जोन को विकसित करने की योजना है। वहीं अंडरग्राउंड केबलिंग की प्रगति पूछे जाने पर बताया गया कि संबंधित फर्म को काली सूची में डाल दिया गया था। फर्म हाईकोर्ट चली गई है। काम वहीं रुका है।