फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath may increase commission of Kotedars by Rs 20 per quintal

कोटेदारों को तोहफा देने की तैयारी: गोरक्षनगरी से मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैं ये एलान, 14 जुलाई को करेंगे संवाद

Sun, 10 Jul 2022 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 03:17 PM IST
सार

गोरखपुर के 1880 कोटेदार समेत प्रदेश भर में इस समय गांव व शहरों को मिलाकर करीब 80 हजार के करीब कोटेदार हैं। यदि 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई तो कमीशन बढ़कर 90 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath may increase commission of Kotedars by Rs 20 per quintal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सूबे के सभी कोटेदारों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। 14 जुलाई को रामगढ़ताल किनारे स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कोटेदारों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री, कोटेदारों के कमीशन में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। वर्तमान में कोटेदारों को राशन वितरण में प्रति क्विंटल 70 रुपये मिलते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 12 जुलाई को गोरखपुर आएंगे। उनके यहां तीन दिन प्रवास करने की उम्मीद है। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कोटेदारों से सीधा संवाद करते हुए कोरोना संक्रमण के दौर एवं बाढ़ के समय खाद्यान्न वितरण की सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री, उनकी सराहना भी करेंगे। इसी दौरान वह कमीशन बढ़ाने की घोषणा भी कर सकते हैं। कोटेदारों के प्रति क्विंटल कमीशन बढ़ाने की कवायद पिछले साल वर्ष 2021 से ही चल रही थी। खाद्य एवं रसद विभाग देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोटेदारों को मिलने वाले कमीशन की जानकारी एकत्र करने में जुटा था। 

विज्ञापन

संभावना है कि कोटेदारों को मिलने वाले प्रति क्विंटल कमीशन में 20 रुपये तक का इजाफा होगा। गोरखपुर समेत प्रदेश के कोटेदारों को अभी प्रति क्विंटल राशन बांटने पर 70 रुपए मिलते हैं। लंबे समय से कोटेदार कमीशन की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने कम कमीशन में उनके खर्चे नहीं निकल पाते हैं। पल्लेदारी, तौलाई व दुकान, गोदाम का किराया, एक सहायक का मानदेय निकालना मुश्किल हो जाता है।  



 

हड़हवा फाटक के पास हो सकता है बूथ सम्मेलन

गोरखपुर आगमन के पहले दिन 12 जुलाई को मुख्यमंत्री भाजपा के बूथ सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। अभी उसको लेकर स्थान तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि हड़हवा फाटक के पास इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पांच बूथों के कार्यकर्ता व लाभार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। बूथों की औपचारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जिन बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन खराब था, उन्हीं बूथों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

शनिवार को डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर ने हड़हवा फाटक स्थित एक विवाह घर, योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह व दिग्विजयनाथ पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में एसबीआई के एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed