{"_id":"613dbfa9e2280d4fb005b544","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-projects-worth-245-crores-including-sant-kabirnagar-district-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit: सीएम योगी ने संतकबीरनगर को दी 245 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले- सुधरे नहीं तो हराम कर देंगे माफियाओं का जीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit: सीएम योगी ने संतकबीरनगर को दी 245 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले- सुधरे नहीं तो हराम कर देंगे माफियाओं का जीना
Sun, 12 Sep 2021 04:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें विकास को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं। भाई भतीजावाद, जाति- पाति और दबंगई चरम पर थी, लेकिन जब से यूपी में भाजपा की सरकार बनी तब से विकास की गति तेज हुई है। इसमें संतकबीरनगर जिला भी शामिल है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं। जिन जिलों में अभी इसकी शुरूआत नहीं हुई है वहां भी पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही गोरखपुर में एम्स बनकर तैयार हो गया है, जिसका लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संतकबीरनगर जिले के नव निर्मित जिला कारागार परिसर में जिला कारागार का लोकार्पण और अन्य योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में कही।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारों में प्रदेश में अपराधी खुलेआम घूमते थे और जमीनों पर कब्जा करते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले भूमाफियाओं पर लगाम लगाई। कई बड़े माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलवाया। जिसके बाद माफिया प्रदेश छोड़कर फरार हो गए। कहा कि माफिया के लिए हमारा संदेश बिलकुल स्पष्ट है। माफिया यदि गरीब, किसान, व्यापारी का जीना हराम करेगा तो हमारी सरकार उसका जीना हराम कर देगी। उन्होंने कहा कि साढ़े चाल साल में साढे चार लाख बेरोजगारों को नौकरी दी। जो लोग योग्य थे उन्हे नौकरी मिली, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में भाई भतीजावाद चलता था और सिफारिश पर नौकरी मिलती थी।
खलीलाबाद को रेडीमेड हब बनाने की अपार संभावना
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें विकास को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं। भाई भतीजावाद, जाति- पाति और दबंगई चरम पर थी, लेकिन जब से यूपी में भाजपा की सरकार बनी तब से विकास की गति तेज हुई है। इसमें संतकबीरनगर जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद को रेडीमेड का हब बनाने की अपार संभावना है। इसके लिए संसाधन उपलब्ध कराने और मार्केट की व्यवस्था करने के लिए सरकार ने प्रयास किए हैं। आने-वाले दिनों में बखिरा का वर्तन उद्योग भी पूरी दुनिया में अपनी पहचान कायम करेंगे। इसके लिए कलस्टर योजना शुरू की गई है।

बुखार से मासूमों की मौत पर अंकुश
तामेश्वरनाथ धाम और मगहर की जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ में पर्यटन विकास की परियोजनाएं शुरू की गई है। आगे यहां की जरूरतों के हिसाब से विकास किया जाएगा, जबकि मगहर में सूफी संत कबीर की स्थलीय पर दो वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास की नींव रखी थी, उनमें से अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जल्द ही इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। मुख्यमत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के पूर्व पूर्वांचल में जापानी बुखार से मासूमों की मौत होती थी, लेकिन अब इस पर अंकुश पा लिया गया है। कोरोना काल में सरकार ने बेहतर प्रबंधन कर महामारी को रोकने का प्रयास किया। अन्य राज्यों की तुलना में कोरोना के मामले सूबे में कम हुए हैं। इसके लिए कोरोना योद्धा बधाई के पात्र हैं।
युवाओं को दिया जाएगा यात्रा भत्ता
मउख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को यात्रा भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है, जबकि स्नातक, परास्नातक, इंजीनियरिंग, फार्मेसी करने वाले छात्रों को टेबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढे चार लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी प्रदान की है।