International Women's Day पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और हमारा मंत्र है 'महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ'।
आज होने वाला आरोग्य मेला हमारी मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण को समर्पित है।
आपकी सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार व माँ को पोषण युक्त आहार भी उपलब्ध कराएगी।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2020
उन्होंने आगे लिखा कि आपकी सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार व मां को पोषण युक्त आहार भी उपलब्ध कराएगी।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर की ओर से 10 मार्च को होली के मौके पर भगवान नरसिंह की रंग भरी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के आत्मा सिंह ने दी थी।
उन्होंने बताया कि इस बार मंगलवार को अबीर-गुलाल और रंगों के बीच शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे घंटाघर से होगी। शोभा यात्रा से पहले संघ की शाखा लगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद गीत और प्रार्थना होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर के तौर पर भगवान नरसिंह की आरती कर रथ पर सवार होंगे। फिर रंग-गुलाल खेलते हुए शोभा यात्रा आगे बढ़ेगी।
समिति के अरुण प्रकाश मल्ल ने बताया कि शोभा यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में नशा कर शामिल होना, नीले और काले रंग के गुब्बारों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।