{"_id":"657e94007c98368ce400ac7c","slug":"cm-yogi-adityanath-gave-instructions-to-make-comprehensive-security-arrangements-in-gorakhnath-temple-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: नेपाल-बिहार से खिचड़ी चढ़ाने आते हैं भक्त, CM योगी ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: नेपाल-बिहार से खिचड़ी चढ़ाने आते हैं भक्त, CM योगी ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए
Sun, 17 Dec 2023 11:57 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:57 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपाल एवं बिहार से भी लोग खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, इसलिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हो। किसी से दुर्व्यवहार न होने पाए। इसके दृष्टिगत भीड़ को नियंत्रित करने तथा जाम आदि न लगने पाए इसके लिए लिए पुलिस-प्रशासन व्यवस्था करे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नव वर्ष के पहले दिन से ही मंदिर में भारी संख्या में लोग आने लगते हैं। नेपाल एवं बिहार से भी लोग खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, इसलिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हो। किसी से दुर्व्यवहार न होने पाए। इसके दृष्टिगत भीड़ को नियंत्रित करने तथा जाम आदि न लगने पाए इसके लिए लिए पुलिस-प्रशासन व्यवस्था करे। यह सुनिश्चित करें कि वाहन पार्किंग स्थल में खड़े हों और वाहन स्टैंड पर प्रकाश, सुरक्षा, अलाव, सीसीटीवी एवं साफ-सफाई के इंतजाम हों।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की व्यवस्था कराएं। हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगाएं और सफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। कराये। नगर निगम, मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराए और पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाएं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा पीडब्लूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों को ठीक कराएं। टेलीफोन विभाग मेला के दौरान टेलीफोन के अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराएं। बिजली विभाग मोहल्लों के जर्जर तारों एवं पोल ठीक करवा लें। स्वास्थ्य विभाग मेला के दौरान कैंप लगने चाहिए। रेलवे विभाग को निर्देश दिया है कि पूर्व की भांति स्पेशल ट्रेन चलवाएं। परिवहन विभाग बसों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन