{"_id":"615a93708ebc3e0de87c04e1","slug":"cm-yogi-adityanath-directed-gorakhpur-to-get-rid-of-water-logging-and-find-permanent-solution","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने जलभराव से निजात दिलाने का दिया निर्देश, बोले- कॉलोनियों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने जलभराव से निजात दिलाने का दिया निर्देश, बोले- कॉलोनियों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था करें
Mon, 04 Oct 2021 11:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:08 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने एम्स की निदेशक को शत प्रतिशत निर्माण कार्यों को मैनपावर बढ़ाकर प्रत्येक दशा में अक्तूबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीएम योगी ने एनेक्सी भवन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में सड़क निर्माण की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड व मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया रोड पर जलभराव से स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि इन दोनों सड़कों का सर्वे करके तत्काल प्रभाव से जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। शहर को भी जलभराव से निजात दिलाने व स्थायी समाधान का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने एम्स की निदेशक को शत प्रतिशत निर्माण कार्यों को मैनपावर बढ़ाकर प्रत्येक दशा में अक्तूबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्तूबर को लोकार्पण कर सकते हैं। इसी तरह खाद कारखाना का निर्माण भी सुनिश्चित कराया जाएा।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कायाकल्प योजना के तहत सभी विद्यालयों में कार्यवाही की जाए। विद्यालय में बच्चों को किताबें उपलब्ध कराते हुए सभी विद्यालय खुले और शिक्षक नियमित रूप से स्कूलों मे उपस्थित हों।
विज्ञापन
तहसील और थाना पर जनसुनवाई को बनाएं प्रभावी
मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील व थाना पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाया जाए। अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील होकर जन सुनवाई करें। साथ ही समस्याओं को त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि प्राथमिक स्तर पर ही जन समस्याओं का समाधान कर दिया जाए तो फरियादी को उच्च स्तर पर जाने की आवश्यकता नही होगी। वहीं तहसील स्तर पर जो लेखपाल समय से रिपोर्ट प्रस्तुत नही करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति लापरवाही नही होनी चाहिए। इस मौके पर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला, राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद, चौरीचौरा से भाजपा विधायक संगीता यादव, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।