फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath counted achievements in local program

यूपी: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, 'श्रीराम को पूर्वज न मानने वालों के डीएनए पर शक'

Wed, 04 Aug 2021 09:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 09:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहर के एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा कि महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसी लिहाज से मिशन शक्ति की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath counted achievements in local program
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। इससे गर्व की अनुभूति होती है। किसी को यह बताने में संकोच भी नहीं होना चाहिए। जो लोग भगवान श्रीराम को अपना पूर्वज नहीं मानते हैं, उनके डीएनए पर थोड़ा शक तो होता ही है। मुस्लिम देश इंडोनेशिया के रामलीला कलाकार अयोध्या आते हैं। रामलीला प्रस्तुत करते हैं। सबके नाम संस्कृतनिष्ठ थे। पूछने पर कलाकारों ने कहा वह इस्लाम धर्म को मानते हैं लेकिन उनके पूर्वज श्रीराम हैं। जब उन मुस्लिम कलाकारों को श्रीराम का पूर्वज होने में गर्व की अनुभूति होती है तो इस पर सवाल ही नहीं बनता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहर के एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा कि महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसी लिहाज से मिशन शक्ति की शुरुआत की गई है। बुंदेलखंड में महिला समूह द्वारा संचालित बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी जैसा प्रयोग गोरखपुर बस्ती मंडल, अयोध्या, बदायूं व आसपास के क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर ने दो साल में 800 करोड़ का बिजनेस करते हुए 6 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। महिलाओं की शिक्षा व उनकी आत्म निर्भरता के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। प्रदेश में 30,000 बालिकाएं पुलिस में भर्ती की गई हैं। राज्य में सवा लाख शिक्षकों की भर्ती में 55 प्रतिशत की हिस्सेदारी महिलाओं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर उतर रहे निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में बदतर कानून व्यवस्था के नाते निवेश के नाम से उद्यमी दूर भागते थे, वहां साढ़े चार सालों में सुरक्षा की मुकम्मल गारंटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मिला तो निवेश का अलग ही माहौल बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए यूपी के इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले और उनमें से 3.68 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर भी उतर चुके हैं।

बेरोजगारी दर सबसे कम
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में निवेश से रोजगार की राह आसान हो गई है। बीते करीब साढ़े चार सालों में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। दो करोड़ से अधिक लोगों को एमएसएमई के जरिए रोजगार मिला। यह हर्ष का विषय है कि आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य में बेरोजगारी की दर सबसे कम है।

नवंबर में आगरा व कानपुर में दौड़ेंगी मेट्रो
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश का विकास किया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेसवे जैसे तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट पूरे प्रदेश के लिए हैं। सभी तहसील मुख्यालयों को टू-लेन व फोरलेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के 54 नाके दूसरे राज्यों से लगते हैं, इसलिए फोकस इंटरस्टेट कनेक्टिविटी पर है। दिल्ली से मेरठ के बीच 12 लेन की सड़क बनाई जाएगी। जिस यूपी में कभी एक भी मेट्रो रेल नहीं थी वहां दो शहरों में मेट्रो संचालित हो गई है। नवंबर तक आगरा और कानपुर में भी संचालित होने लगेगी। गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ और झांसी में भी मेट्रो पर काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed