फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath, checked preparation for festival during four days visit in gorakhpur

सीएम योगी ने जांचीं त्योहार की तैयारियां, दिया ये खास निर्देश

Sat, 24 Oct 2020 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Oct 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath, checked preparation for festival during four days visit in gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर में महानिशा पूजा के बाद आरती करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में चार दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों की तैयारियों के साथ ही प्रमुख सड़कों की प्रगति के बारे में भी अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड 19 से बचाव के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए त्योहारों को संपन्न कराया जाय।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब आदि की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि शहर क्षेत्र में राजघाट सहित तीन स्थानों पर नौ कृत्रिम तालाब बनवाए गए हैं। शनिवार यानि आज डीएम खुद इन तालाबों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


इस बार ज्यादातर प्रतिमाएं छोटी स्थापित की गई हैं। प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर प्रशासन की नजर रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि जुलूस में कम ही लोग शामिल हों ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे। डीएम ने बताया कि इस बार राघव-शक्ति मिलन में भी समय का प्रबंधन किया गया है। गाड़ी पर जुलूस निकालने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जंगल कौड़िया फोरलेन की रफ्तार तेज करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया से मोहद्दीपुर सड़क चौड़ीकरण के बारे में भी जानकारी ली। गोरखनाथ मंदिर के सामने हो रहे निर्माण की भी प्रगति पूछी। उन्होंने दोनों सड़कों के निर्माण में तेजी लाकर उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कोविड 19 पर नियंत्रण को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed