{"_id":"66559e9df48e93138c068fcf","slug":"cm-yogi-addressed-election-rally-in-gorakhpur-in-favor-of-bjp-candidate-ravi-kishan-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: सीएम योगी ने कहा, ये लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच- संविधान से चलेगा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: सीएम योगी ने कहा, ये लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच- संविधान से चलेगा देश
Tue, 28 May 2024 02:36 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 28 May 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के पीपीगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सांसद रवि किशन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। कहा, इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व सपा को जनता वहां पहुंचा देगी, जहां उनका कोई नाम लेने वाला नहीं होगा। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि देश बाबा साहब आंबेडकर के संविधान से ही चलेगा, पर्सनल लॉ से नहीं चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, राम मंदिर को बेकार बताने वाले लोगों की बुद्धि में भूसा भर गया है। राम भक्त सरकार ने प्रभु श्रीराम के मित्र निषादराज, महर्षि वाल्मीकि और माता शबरी को भी भरपूर सम्मान दिया है। कहा, कैंपियरगंज के रहने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को सच्चे रामभक्त थे। यही कारण था कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
सपा और बसपा की हकीकत सभी जानते हैं। उन्होंने पीपीगंज से खुद का और गोरक्षनाथ पीठ के भावनात्मक लगाव का भी जिक्र किया।