{"_id":"5f8c98888ebc3e5be450a12b","slug":"cm-yogee-aadityanaath-gorakhpur-city-news-gkp3699638144","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित होगा गोरखपुर : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित होगा गोरखपुर : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित होगा गोरखपुर : सीएम
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गोरखपुर को टेक्सटाइल सेक्टर का हब बनाया जाएगा। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर में मिलने आए चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीतसरिया और पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल से मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण देकर बड़ी संख्या में लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि टेक्सटाइल हब बनने के लिए जरूरी सभी परिस्थितियां गोरखपुर में मौजूद हैं। उद्यमियों की ओर से उद्योग को बढ़ावा देने की अपील पर सीएम ने बताया कि सरकार की ओर से कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओपीओपी) के तहत गोरखपुर के रेडीमेड गारमेंट को शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। निवेशक सामने आएंगे।
उद्योग भवन के उद्घाटन के लिए निमंत्रित किया
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गीडा में बन रहे उद्योग भवन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्हें इसके उद्घाटन के लिए निमंत्रित किया।
विज्ञापन
कोरोना संकट : सिलाई करने वाले 12 हजार कारीगर घर लौटे
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना संकट की वजह से सिलाई का काम करने वाले करीब 12 हजार कारीगर दूसरे प्रदेशों से गोरखपुर लौटे हैं। ऐसे में टेक्सटाइल उद्योग को काफी संख्या में प्रशिक्षित कारीगर मिल जाएंगे।
छोटे उद्यमियों को भवन उपलब्ध कराने पर चर्चा
उद्यमियों ने सुझाव दिया कि गीडा में फ्लेटेड फैक्ट्री (जिस भवन के एक से ज्यादा तलों पर अलग-अलग फैक्ट्री संचालित होती हो ) की काफी संभावना है। कहा कि गीडा प्रशासन ऐसी फैक्ट्री का निर्माण करवाकर छोटे उद्यमियों को दे सकता है। 15 साल तक निधार्रित राशि जमा करने के बाद वह वह फ्लोर उद्यमी के नाम रजिस्ट्री कर दिया जाए। इससे गीडा में छोटी-छोटी फैक्ट्रियों की संभावनाओं का विस्तार होगा।