फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM said at Mini Piku inauguration ceremony relief to five lakh people

Gorakhpur: मिनी पीकू उद्घाटन समारोह में बोले सीएम, पांच लाख लोगों को राहत, बंद खाद कारखाने को मिला जीवनदान

Mon, 06 Mar 2023 05:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Mar 2023 05:25 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि यह कारखाना अपनी क्षमता का सौ प्रतिशत उत्पादन भी कर रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों को खाद भेजी जा रही है। पिछले एक वर्षों से किसानों के सामने खाद की किल्लत खत्म हो गई है।

विज्ञापन
CM said at Mini Piku inauguration ceremony relief to five lakh people
मिनी पीकू उद्घाटन समारोह में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जंगल कौड़िया और चरगांवा सीएससी में खुले मिनी पीकू से लगभग पांच लाख की आबादी को राहत मिलेगी। उम्मीद जताई कि अगले तीन माह में शेष 15 सीएससी पर भी मिनी पीकू की स्थापना हो जाएगी। जंगल कौड़िया सीएचसी में सोमवार को आयोजित मिनी पीकू के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 वर्ष से बंद चल रहे खाद कारखाना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया जीवन दिया। इस कारखाने का निर्माण हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (यूआरएल) ने किया है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह कारखाना अपनी क्षमता का सौ प्रतिशत उत्पादन भी कर रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों को खाद भेजी जा रही है। पिछले एक वर्षों से किसानों के सामने खाद की किल्लत खत्म हो गई है। एचयूआरएल खाद उत्पादन के अलावा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी कर रहा है। इसी क्रम में 17 सीएचसी पर मिनी पीकू के निर्माण का निर्णय लिया गया है। जिसमें से जंगल कौड़िया व चरगांवा में निर्माण पूरा हो गया है। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पीकू की बड़ी आवश्यकता थी। इस क्षेत्र ने लंबे समय तक मस्तिष्क ज्वर को झेला है। 1977- 78 से लेकर 2017 तक 50 हजार बच्चों की मौत हुई। 2017 में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की। मिनी पिंकू का निर्माण कराया गया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्य अभियानों की वजह से स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की गई। जिसकी वजह से इंसेफलाइटिस से मौत पर 96 प्रतिशत तक नियंत्रण हो गया है। पहले प्रतिवर्ष 12 से 15 सौ मौतें होती थी, अब यह संख्या लगभग शून्य पर पहुंच चुकी है। उन्होंने जनमानस को होली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed