फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM gave the message of plantation while setting the target

Gorakhpur News: सीएम ने दिया लक्ष्य निधार्रित करते हुए पौधरपण का संदेश

Thu, 13 Jul 2023 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
CM gave the message of plantation while setting the target
फोटो
विज्ञापन


नगर निगम सदन हाॅल में शाम को लखनऊ से मंडल-जिले के अधिकारियों व पार्षदों के साथ वर्चुअल रुप से जुड़े योगी
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम सदन हाॅल में पार्षदों, मंडल व जिले के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी को दिशानिर्देश दिए। यह लक्ष्य प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए है। मुख्यमंत्री ने सभी को अधिक से अधिक ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधों को लगाने के निर्देश दिए।
गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में 35,027 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। मेयर ने 35,706 पौधा शीघ्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। मेयर ने बताया कि पौधरोपण के लिए मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य, निदेशक एम्स, कुलपति एमएमएमयूटी, कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय से भी वार्ता की जाएगी। नगर निगम के सुथनी डंपिंग ग्राउंड में भी पौधे लगाए जाएंगे। चिलुआताल के पास 25 एकड़ भूमि पर पैच के अनुसार, एकला बंधा कूड़ा पड़ाव स्थल के पास, अशफाक उल्लाह प्राणी उद्यान के परिसर एवं चिड़ियाघर के पीछे नगर निगम की भूमि पर आवश्यकतानुसार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर ने पार्षदों से अनुरोध किया है कि शहरी क्षेत्र में सभी पार्षद कम से कम 100-100 पौधे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जितना स्थान हों, वहां पौधे लगवाएं। उन्होंने कहा कि बरगद, पीपल जैसे छाया व ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे अधिक लगाएं। इस दौरान आयुक्त अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करूणेश, अजय कांत सैनी, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, डीएफओ विकास यादव, मुख्य वन संरक्षक भीमसेन, सभी पार्षद, दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम

गोरखपुर। प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई की बैठक क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार तारामंडल रोड पर बुधवार को हुई। इसमें क्षत्रिय भवन में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सहमति देने की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए मात्र चार दिनों में पूरी व्यवस्था करने की रणनीति बनाई गई।




बैठक में रामदेव सिंह, प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एससी कौशिक, कोषाध्यक्ष रणजंय सिंह, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राधेश्याम चंद, यूपीएन सिंह, इंद्रजीत सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed