फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM city will started safe city by Nirbhaya scheme in gorakhpur

सुनसान रास्तों पर चल रही बेटियों को घर तक पहुंचाएगी 'शेरनी'

Sun, 23 Feb 2020 01:26 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Feb 2020 01:26 AM IST
सार

  • बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को भेजा 16 करोड़ का प्रस्ताव
  • सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे पैनिक बटन, कमांड सेंटर से होगी निगरानी

विज्ञापन
CM city will started safe city by Nirbhaya scheme in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : internet

विस्तार

महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए सीएम सिटी को निर्भया योजना के तहत सेफ सिटी बनाने की कवायद शुरू हुई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार को 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत पुलिस लाइंस में अत्याधुनिक तकनीक से लैस कमांड सेंट बनाया जाएगा। साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति में जैसे ही कोई महिला इस बटन को दबाएगी, पुलिस टीम कुछ ही मिनट में वहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत महिला पुलिस की एक शेरनी टीम बनाई जाएगी। यह टीम शाम होते ही सक्रिय हो जाएगी और शहर की सुनसान सड़कों पर गश्त शुरू कर देगी। जहां भी कोई युवती अकेले दिखेगी, टीम उसे उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इसके अलावा दो महिला पेट्रोलिंग यूनिट भी गठित की जाएंगी। ये टीम सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, पार्क समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया- निर्भया योजना के तहत शहर को बेटियों के लिए और सुरक्षित करने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। इसके लिए भारत सरकार को 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस लाइंस में एक कमांड सेंटर गठित किया जाएगा। सभी सार्वजनिक जगहों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। एक शेरनी टीम बनेगी जो अकेले जाने वाली महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाएगी। महिला पेट्रोलिंग यूनिट भी बनाई जाएगी। जैसे ही फंड स्वीकृत होगा योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed