फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Bhupesh Baghel of Chhattisgarh said in representative dialogue conference

प्रतिनिधि संवाद सम्मेलन: गोरखपुर में बोले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, 'कांग्रेस सरकार में निषाद-मछुआरा समाज के हित सुरक्षित'

Thu, 23 Dec 2021 09:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Dec 2021 09:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, मछुआरा समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। मछुआरा समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए कांग्रेस प्रयासरत है।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel of Chhattisgarh said in representative dialogue conference
गोरखपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में निषाद-मछुआ समाज के हित सुरक्षित रहते हैं। अब समाज के लोग जुड़ें और राज्य के विकास को संकल्पित, कांग्रेस सरकार के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। निषाद-मछुआ समाज के सारे हित सुरक्षित रहेंगे। हर अधिकार मिलेगा। वह बृहस्पतिवार को तारामंडल रोड स्थित एक लॉन में आयोजित, निषाद समाज के प्रतिनिधि संवाद सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज की जो भी मांगे हैं, उन्हें घोषणा पत्र में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, मछुआरा समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। मछुआरा समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए कांग्रेस प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जाति गौरव होना चाहिए, लेकिन समाज का कोई एक सांसद या विधायक बन जाए तो बहुत गर्व की बात नहीं है। प्रयास यह करें कि पूरे समाज को मजबूत बनाने वाली नीतियां बने। जिससे सभी का विकास सुनिश्चित हो। कहा कि अलग-अलग जिलों में आरक्षण की श्रेणी को लेकर जो असमानता है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन, याद रखें कि इसके लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मछुआरा समाज को टिकट मिलेगा, लेकिन तन, मन व धन से प्रत्याशी को जिताने में समाज के लोगों को सहयोग करना होगा। गोरखपुर शहर विधानसभा के प्रभारी व छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि कांग्रेस की वापसी से ही मछुआरा समाज के लोगों को उनका वाजिब हक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सरकार बनाइए तो बनेगा योगी मत्स्येंद्र नाथ विश्वविद्यालय

भूपेश बघेल ने मछुआरा समाज से कहा कि पहले सरकार बनाइए तभी तो योगी मत्स्येंद्र नाथ विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। कांग्रेस पार्टी सरकार में आती है तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। मछुआरा बोर्ड गठित होगा। साथ ही मछुआरा समाज को संगठन से सत्ता तक में उचित भागीदारी दी जाएगी। कांग्रेस ने जो प्रतिज्ञाएं की है, सरकार बनने पर निभाई भी जाएंगी।

संध्या के साथ मुख्यमंत्री ने ली सेल्फी

बाढ़ के दौरान नाव से स्कूल जाने वाली संध्या निषाद भी मंच पर अपने पिता के साथ पहुंची। मुख्यमंत्री ने संध्या के सेलफोन से ही सेल्फी ली। उन्होंने संध्या का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस उसके साथ है। राहुल गांधी ने संध्या की नाव चलाते हुए फोटो ट्वीट की थी। जिसके बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उसके घर जाकर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सेलफोन भी गिफ्ट किया था।

इनकी रही मौजूदगी

छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक पूनम निषाद, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, वीरेंद्र चौधरी, त्रिभुवन मिश्रा, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, फिशरमैन के अध्यक्ष देवेंद्र निषाद, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, अमरिंदर मल्ल, विवेक श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तौकीर आलम, अनिल सोनकर, आलोक शुक्ला, सोनिया शुक्ला, प्रेमलता चतुर्वेदी, मेनका पांडे, उषा श्रीवास्तव,स्नेह लता गौतम, संजय चौबे, गणेश मिश्रा, महेंद्र नाथ मिश्रा, संजय जायसवाल, विवेक सिंह, बद्री विशाल शुक्ला, विक्रमादित्य, सच्चिदानंद तिवारी, सूर्य नारायण राव, राजू कुमार सिंह, गौरव श्रीवास्तव, सत्येंद्र निषाद, आदित्य पांडे, रामाज्ञा हर्षित साहू, नगीना साहनी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

मोहद्दीपुर चौराहे पर किया स्वागत

महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रमोद निषाद के नेतृत्व में भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रह्लाद कुशवाहा, अनिल सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, जैमिनी पांडेय, रमन निषाद, राकेश मौर्य, चौधरी एजाज हुसैन समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed