{"_id":"6450bf4b86210de31a00cc84","slug":"cloudy-in-gorakhpur-weather-remains-pleasant-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में छाए बादल, सुहाना बना मौसम, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में छाए बादल, सुहाना बना मौसम, गर्मी से मिली राहत
Tue, 02 May 2023 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 May 2023 01:14 PM IST
सार
अफगानिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है। जहां रविवार को गोरखपुर शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। साथ ही पिछले 13 वर्षों के दौरान अप्रैल के महीने में दिन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सोमवार को भी बादल छाए रहे। पूरे दिन बादल छाने और करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने से सिहरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
अफगानिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है। जहां रविवार को गोरखपुर शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। साथ ही पिछले 13 वर्षों के दौरान अप्रैल के महीने में दिन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें: 19 लाख खातों में फंसे हैं 300 करोड़, लंबे समय से नहीं हो रहा था संचालन
विज्ञापन
सोमवार को भी कमोवेश यही स्थिति रही। अधिकतम तापमान मात्र 31.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो मई के सामान्य अधिकतम तापमान से सात डिग्री कम रहा। इसकी वजह से सुबह से शाम तक मौसम सुहाना बना रहा और लोगों ने काफी राहत महसूस की।
रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 21.4 डिग्री रहा। स्थिति यह रही कि सोमवार भोर में अधिकांश लोगों को एसी और पंखे बंद करने पड़े। पांच मई के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।